‘राहुल जी वक्फ बिल का समर्थन करो’, पोस्टर लेकर पहुंचा युवक, कार्यकर्ताओं ने पीटा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार के बेगूसराय जिले में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उनकी मौजूदगी में सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ. एक युवक वक्फ बिल के समर्थन की मांग से जुड़ा पोस्टर लेकर पहुंचा था. इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी. पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी उसको थप्पड़ मारा.

दरअसल, एक युवक वहां ‘वक्फ बोर्ड का समर्थन करिए राहुल गांधी जी’ लिखा पोस्टर लेकर पहुंच गया. कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसका समर्थन किया. वहीं, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर को छीनकर फाड़ दिया और युवक को धक्का मारकर आश्रम के गेट से बाहर भागाया.

घटती जा रही हैं सरकारी नौकरियां

इससे पहले पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और युवा संगठनों के सदस्य पार्टी के झंडे और तख्तियों के साथ सड़कों पर उतरे. उन्होंने रक्षा बलों में रिक्त पदों को भरने और सरकारी नौकरियों में बढ़ोतरी की मांग की. इस साल जनवरी के बाद राहुल गांधी का ये तीसरा बिहार दौरा है. रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा, सरकारी नौकरियां घटती जा रही हैं. हमें अपनी आवाज बुलंद करनी होगी ताकि सरकार दबाव में आए और बदलाव संभव हो सके.

‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा पर क्या बोले राहुल?

बता दें कि इस साल जनवरी के बाद राहुल गांधी का ये तीसरा बिहार दौरा है. इस दौरे से पहले एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा, बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं. ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने. लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे. आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |