मंदिर के सामने खुली शराब दुकान, विरोध में मैदान में उतरे बीजेपी विधायक

इंदौर : इंदौर शहर में नए बजट सत्र के लिए शराब दुकान राजकुमार ब्रिज के नीचे माता मंदिर के ठीक सामने शुरू कर दी है। शराब दुकान शुरू होने के चलते विधायक और पार्षद ने शराब दुकान का विरोध किया और कलेक्टर से दुकान तत्काल हटाने की मांग की है। इंदौर शहर में नए राजस्व सत्र 2025 और 2026 के लिए शराब दुकानों का नया आवंटन किया गया है। जहां कई दुकानें नए भवनों और दुकानों में शिफ्ट हो रही है।

राजकुमार ब्रिज के पास वल्लभ नगर में एक नई शराब दुकान शुरू की गई है जो राजकुमार ब्रिज के ठीक नीचे बने मरीमाता मंदिर के सामने शुरू कर दी गई, जिसके बाद आसपास के रहवासियों ने दुकान का विरोध शुरू कर दिया और मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया को भी दी, जिसके बाद दोनों ही नेता मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही शराब दुकानदार दुकान बन्द कर भाग निकले। जहां क्षेत्रीय विधायक हार्डिया और पार्षद पहाड़िया ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया कि शराब दुकान किसी भी हाल में शुरू नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान विधायक हार्डिया ने कलेक्टर आशीष सिंह और आबकारी के अतिरिक्त आयुक्त से चर्चा की और दुकान हटाने का निवेदन किया है। जहां अधिकारियों ने भी दुकान को किसी और जगह शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |