जबलपुर: भगवान श्री राम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी फैजान पठान गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर हिंदुओ के आराध्य भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है. युवक के द्वारा भगवान श्री राम के लिए गलत शब्दों का उपयोग किया गया. आरोपी हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी फैजान पठान को पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम के खिलाफ अश्लील और अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने ‘नवाब अली’ के नाम से बनाए अपने इंस्टाग्राम आईडी पर भगवान श्री राम को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था.

इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गोहलपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. संगठनों की मांग पर पुलिस ने तुरंत साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की. तकनीकी जांच के बाद पुष्टि हुई कि आपत्तिजनक कमेंट फैजान पठान की इंस्टाग्राम आईडी से किया गया है. जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फैजान को गिरफ्तार कर लिया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इसके बाद गोहलपुर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फैजान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की धार्मिक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. साइबर सेल के माध्यम से ऐसे मामलों की बारीकी से निगरानी की जा रही है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जबलपुर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन पर भी भगवान श्री राम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने का आरोप लगा था. बवाल मचने के बाद पुलिस ने उसे केरल से गिरफ्तार कर जबलपुर लाया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है. पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है और आमजन से भी अपील कर रही है कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी तुरंत दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |