पुराने पुल-पुलियाओं का उपयोग जल संग्रहण के लिए करें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने समयसीमा एवं विभागीय समन्वय की बैठक में निर्देश दिये

शाजापुर
—
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अथवा अन्य विभागीय सड़कों पर नए निर्मित पुल-पुलियाओं के कारण पुराने पुल या पुलियां अनुपयोगी हो गये हैं, को जल संग्रहण संरचना का निर्माण कर उपयोगी बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने समयसीमा पत्रों की समीक्षा एवं विभागीय समन्वय बैठक में अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग प्राप्त करें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं तालाबों के गहरीकरण आदि का कार्य जनभागीदारी से कराएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों से कहा कि सामाजिक दायित्व के रूप में कार्यालय भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यानुसार कार्य करने के भी निर्देश दिये।

रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए की जा रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को वेयरहाउस संचालकों की बैठक लेने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि सभी वेयरहाउस संचालकों को निर्देशित करें कि वे खरीदी के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करें। खरीदी के उपरांत किसानों को विक्रय की गई उपज का भुगतान सुनिश्चित कराएं। साथ ही खरीदे गये गेहूं का निर्धारित समयावधि में परिवहन कराकर उठाव कराएं। जिन खरीदी केन्द्रों पर उपार्जन में लापरवाही बरती गई है, उनके विरूद्ध सहकारिता विभाग कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नगरपालिका शुजालपुर द्वारा एक शिकायतकर्ता को आवास की तीसरी किश्त प्रदान नहीं करने संबंधी शिकायत की जाँच करने के निर्देश दिये। इसी तरह कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन ग्रामों में पेयजल संकट है या जल प्रदाय योजना खराब है, कि सूची बनाएं। कृषि उपसंचालक को कलेक्टर ने शाजापुर, शुजालपुर एवं गुलाना क्षेत्र में नरवाई जलाने के मामलों में एफआईआर कराने के निर्देश दिये। लीड बैंक मैनेजर को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को प्रदाय राशि को अन्य ऋण वसूली से समायोजन नहीं होने दें। इस संबंध में सभी बैंकों के प्रबंधकों को सचेत करें। पीआईयू (लोक निर्माण विभाग) के कार्यपालन यंत्री को कलेक्टर ने गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि घटिया गुणवत्ता के कार्य स्वीकार्य नहीं होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के सत्यापन कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दें। गडबड़ी करने वालों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। शाजापुर शहर के नजदीक के ग्रामों में निर्मित होने वाले प्रधानमंत्री आवासों के लिए शाजापुर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से नि:शुल्क पानी प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर किश्त प्राप्त करने के उपरांत कार्य शुरू नहीं करने वाले एवं प्रदाय की गई किश्त अनुरूप कार्य नहीं करने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों पर रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खेत तालाब, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, नंदन फलोद्यान योजना, बोल्डर चेक डेम आदि कार्यों की समीक्षा कलेक्टर ने की। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पुराने तालाबों के अतिक्रमण हटवाएं। जल निगम के प्रबंधक को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन पर्याप्त गहराई में डालें।

शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को देते हुए कहा कि कार्यालय प्रमुख स्वयं फाईल मैनेजमेंट का कार्य देखें। इस मौके पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित ब्लैक स्पॉट के सुधारने के कार्य की भी कलेक्टर ने समीक्षा की। समग्र पोर्टल पर हितग्राहियों के ई-केवायसी के कार्य पूर्ण करने के संबंध में कलेक्टर ने नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिये कि वे मैदानी शासकीय सेवकों को हितग्राहियों के घर पर भेजकर ई-केवायसी का कार्य पूरा कराएं।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद थे।

#TL
#madhyapradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |