इंदौर में सड़क हादसा,डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की हुई दर्दनाक मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर ट्रैफिक पुलिस विभाग के एक पुलिसकर्मी की आज दोपहर अपने घर लौटते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते देख मौके से डंपर का चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 136 मेन रोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अजय शर्मा देवास नाके से अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था।

इस दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को ऐसी टक्कर मारी की डंपर के पहिए में आने से मौके पर ही पुलिसकर्मी अजय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

जहां पुलिस ने मौके से अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा वहीं लसुड़िया पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालक की तलाश शुरू की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |