महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल तो युवक ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक का वीडियो महिला के साथ बैठे हुए वायरल होने पर युवक ने सल्फास की 9 गोलियां खाकर जान दे दी। मृतक के परिजन ने एक महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। दरअसल मूंदी नगर में रविवार रात में मनोज पिता ताराचंद चौहान उम्र 34 वर्ष ने सल्फास खाया। परिजन रात 10 बजे उसे मूंदी अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने महिला और उसके साथी पर जमकर आरोप लगाए। मृतक युवक के भाई रूपेश ने बताया कि मुस्लिम समाज की एक  शादीशुदा महिला और उसके भाई मनोज के बीच प्रेम-प्रसंग था।

सालभर पहले उस महिला ने मनोज पर छेड़छाड़ का मुकदमा करवा दिया। तब मुस्लिम समाज के लोगों ने 50 हजार रुपए दिलवाकर राजीनामा करा दिया। लेकिन बाद में भी महिला उसे परेशान करती रही। मनोज की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी वह भी शादीशुदा था हाटबाजार में चश्मे-बेल्ट की दुकान लगाता था। वह रविवार के दिन भी नर्मदानगर के हाट बाजार से लौटा था। हमने मोबाइल पर देखा कि उसी मुस्लिम महिला के साथ वह किसी पार्क में बैठकर बात कर रहा है।

मनोज घर आया तो हमने उसे वीडियो बताया और पूछा कि ये सब क्या है। वह कहने लगा कि मुझे ब्लेकमैल किया जा रहा है। कुछ देर बाद मनोज का बेटा मेरे घर आया और बताया कि पापा ने जहर खा लिया है। उसके बाद दुखद घटना हो गई, इसके पीछे उस महिला और उसका साथी है जो मनोज को ब्लैकमेलिंग करते थे इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। हमने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |