पिता बांट रहे थे बेटी की शादी के कार्ड, पीछे से घर पर हो गया ऐसा हादसा… सदमे में चला गया परिवार

बेटी की शादी होने वाली थी. परिवार बहुत खुश था. सारी तैयारियां कर ली गई थीं. दुल्हन के कपड़ों से लेकर राशन आदि, सारा सामान पिता ने खरीद कर घर में रखवा लिया था. लेकिन रविवार का दिन उनके परिवार के लिए काल बनकर आया. पिता शादी के कार्ड बांटने गए थे कि तभी पता चला उनके घर में आग लग गई है. पिता दौड़े-दौड़े घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है. घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है.

बदरवास थाना इलाके के अखाई महादेव गांव में एक घर में रविवार के दिन भीषण आग लग गई. इस घर में कुछ दिन बाद शादी समारोह का आयोजन होना था. आग लगने से शादी के लिए खरीदा गया सामान और अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया. गनीमत रही की घर में मौजूद लोग वक्त पर बाहर आ गए वरना किसी की जान भी जा सकती थी.

शादी के कार्ड बांट रहा था पिता

जानकारी के मुताबिक, अखाई महादेव गांव में रहने वाले राजेश कुशवाह की बेटी की शादी 20 अप्रैल को होनी है. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बेटी की शादी में जो सामान देना था वो भी पिता ने खरीद कर घर पर रख दिया था. इसके अलावा दुल्हन और परिवार ने कपड़ों की भी खरीददारी कर ली थी. वो सामान भी घर पर ही रखा था. रविवार को राजेश कुशवाह बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए खजूरी गांव गया हुए थे. तभी उनके पास फोन आया कि घर में आग लग गई है और घर में रखा सारा सामान और अनाज जलकर खाक हो गया है.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले ब्रजभान और जगराम यादव ने पानी की मोटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली के तार डाले थे, जो राजेश के कच्चे घर के ऊपर से गुजरे थे. इन्हीं तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली जिसने कच्चे मकान को जलाकर खाक कर दिया. जिस वक्त घर में आग लगी तब राजेश का परिवार घर में मौजूद था जो वक्त रहते घर से बाहर निकल आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था. बेटी की शादी का सामान जलने के कारण अब राजेश और उनका परिवार प्रशासन से मुआवजे की आस लगा रहा है जिससे वो बेटी की शादी कर सकें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |