Indore Bullion Market: इंदौर में सोना ₹1,000 और टूटा, चांदी में आया सुधार; जानें धनतेरस से पहले ताजा भाव

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन मार्केट में मुनाफावसूली की बिकवाली, मजबूत डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों की चिंताओं के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी खासी हलचल देखने को मिली है। शुक्रवार देर रात कामेक्स पर सोना वायदा 24 डॉलर टूटकर 4000 डॉलर के नीचे (3997 डॉलर प्रति औंस) बंद हुआ। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा और शनिवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी 1000 रुपये और टूटकर 143,500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया।

🪙 निचले स्तर पर खरीदारी से चांदी चौरसा में 300 रुपये का सुधार: जानिए इंदौर सराफा बाजार के ताजा बंद भाव

दूसरी ओर, कामेक्स पर चांदी वायदा 7 सेंट सुधरकर 53.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इंदौर मार्केट में निचले दामों पर लेवाली आने से चांदी चौरसा के भाव 300 रुपये सुधरकर 1,99,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। व्यापारियों का मानना है कि आगे आने वाले पुष्य नक्षत्र और धनतेरस की खरीदारी को देखते हुए बाजार में स्थिरता आ सकती है।

इंदौर के बंद भाव (रुपये में):

  • सोना केडबरी (रवा नकद): ₹1,43,500 प्रति 10 ग्राम

  • सोना आरटीजीएस: ₹1,40,700 प्रति 10 ग्राम (GST अतिरिक्त)

  • सोना 22 कैरेट: ₹1,28,950 प्रति 10 ग्राम (GST अतिरिक्त)

  • चांदी चौरसा: ₹1,99,200 प्रति किलोग्राम

  • चांदी आरटीजीएस: ₹1,94,700 प्रति किलोग्राम

  • चांदी सिक्का: ₹2,450 प्रति नग

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Municipal Corporation: जबलपुर में 2 करोड़ की मशीन पौने 10 करोड़ में खरीदने का दावा, कांग्रेस ने खोला मोर्चा     |     Indore News: क्रिसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लेकिन अभी भी नहीं टला ग्रामीणों का खतरा     |     Indore Bullion Market: इंदौर में सोना ₹1,000 और टूटा, चांदी में आया सुधार; जानें धनतेरस से पहले ताजा भाव     |     Graffiti Controversy: सावरकर के चित्र पर विवादित लेखन और नक्सली नारों पर बवाल, ABVP ने उठाई कार्रवाई की मांग     |     Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर, जानिए उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आज कैसा रहेगा मौसम     |     Bhopal News: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारी बर्खास्त, 80 ठेकेदार और फर्में ब्लैकलिस्ट     |     Police News: दो दिन के अंतर से तय होगा एमपी का अगला डीजीपी? यूपीएससी पैनल और प्रशासनिक हलचल तेज     |     Highway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की गई जान     |     Success Rate: देश में तेजी से बढ़ रहे फैटी लिवर के मरीज, समय पर सर्जरी से 90% तक सफल हो रहा है लिवर ट्रांसप्लांट     |     MP Crime News: ग्वालियर से ट्रक भरकर छतरपुर पहुंचे थे अवैध पटाखे, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गोदाम पर मारा छापा     |