Indore: इंदौर में कम बारिश के चलते किन्नर समाज ने की विशेष पूजा, 10 हजार से अधिक लोगों के लिए हुआ भंडारा

इंदौर। शहर के प्रसिद्ध नंदलालपुरा क्षेत्र स्थित प्राचीन किन्नर गद्दी पर क्षेत्र में कम बारिश की स्थिति को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ नंदलालपुरा गद्दी की महामंडलेश्वर सोना मंगल नंदगिरी सहित अन्य गद्दीपति किन्नर भी उपस्थित रहीं। सभी ने मां भगवती से इंदौर शहर में अच्छी बारिश, जल संकट से मुक्ति और नागरिकों की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान शिमला गुरु, पूजा गुरु, गोल्डन गुरु और कल्पना गुरु सहित बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।

💧 “पानी बर्बाद न करें, जरूरत के हिसाब से करें इस्तेमाल”: हरिद्वार और उज्जैन सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों पर भी की गई चर्चा

मीडिया से बातचीत करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने नागरिकों से जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि लोग पानी बिल्कुल व्यर्थ न जाने दें, जितनी आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करें। इसके अलावा उन्होंने आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2027 में हरिद्वार कुंभ, उसके बाद नासिक कुंभ और वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए किन्नर अखाड़ा पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। वहीं, महामंडलेश्वर सोना मंगल नंदगिरी ने बताया कि नंदलालपुरा की इस पुरानी परंपरा के तहत सीमा गुरु के सानिध्य में हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस बार 10 से 12 हजार लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Anuppur News: चचाई में लोको ट्रेन और पिकअप वाहन की टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत और 6 घायल     |     Ramsughar Story: बेमेल सगाई मामले में नया खुलासा, लापता पति के लौटने का दावा कर रीना ने तोड़ा रिश्ता     |     Success Story: ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान बना आजीविका मिशन, घरेलू हिंसा और समस्याओं का हो रहा समाधान     |     Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी MP में बारिश का दौर जारी, इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट     |     Bhopal Bridge Accident: ब्रिज की दीवार तोड़कर नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्राला, चालक गंभीर रूप से घायल     |     Drug Smuggling: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शहडोल में 50 बॉटल नशीली सिरप के साथ तस्कर दबोचे गए     |     Fisheries News: अब बांधों में केज कल्चर से होगी मछली की खेती, 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले     |     MP News: सेमीकंडक्टर समिट में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, भोपाल को मिला बड़ा निवेश प्रस्ताव     |     Indore: इंदौर में कम बारिश के चलते किन्नर समाज ने की विशेष पूजा, 10 हजार से अधिक लोगों के लिए हुआ भंडारा     |     Kotwali Protest: अहमदाबाद से लौटे युवक की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल     |