Accident News: श्योपुर में दीपावली से पहले घर आ रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में गई जान

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजयपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी दिलीप और अंकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकेश अपनी नानी के घर चेंटीखेड़ा गांव गया हुआ था, जहां से उसके चाचा दिलीप उसे बाइक पर बैठाकर वापस दाऊदपुर लेकर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही उनकी बाइक अगरा थाना क्षेत्र के दंगपुरा मोड़ के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

🕯️ त्यौहार की खुशियों के बीच घर में पसरा मातम: एक ही परिवार के दो युवकों की असमय मौत से पूरा गांव गमगीन

जिस घर में कुछ ही दिनों बाद आने वाले त्यौहार को लेकर तैयारियां चल रही थीं, वहां इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम पसर गया है। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों हंसी-खुशी घर लौटेंगे, लेकिन इस अनहोनी ने पलभर में खुशियों को गम में बदल दिया। अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Railway Update: टिकट चेकिंग के दौरान होने वाले विवादों पर लगेगा ब्रेक, यात्रियों और टीटीई को मिलेगा सुरक्षा कवच     |     Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग     |     धुआंधार और 64 योगिनी मंदिर देखने पहुंच रहे सैलानी, विदेशी पर्यटक ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल     |     Police Update: भोपाल विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3 हजार जवानों का बल और ड्रोन तैनात     |     Ujjain News : सांसद, कमिश्नर और एडीजी की मौजूदगी में हुआ शस्त्र पूजन, पारंपरिक फायरिंग का आयोजन     |     MP Update: इंदौर कमिश्नरेट के नए नवाचार, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंग और पेट्रोलिंग     |     Cabinet Expansion: सुक्खू सरकार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सुंदर सिंह ठाकुर और आशीष बुटेल का नाम चर्चा में     |     Bhopal News: नेहरू नगर पुलिस लाइन में मनाया गया दशहरा, मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय रहीं मौजूद     |     Damoh News: पथरिया में बड़ा दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत, एक बच्ची गंभीर     |     Accident News: श्योपुर में दीपावली से पहले घर आ रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में गई जान     |