ब्रेकिंग, सारंगपुर पुलिस ने अंतरजिला संगठित ट्रक कटिंग गिरोह का पर्दाफाश, शाजापुर, देवास सहित कई जिलों में करते थे नेशनल हाइवे पर वारदात,3 आरोपी शाजापुर जिले के

पुलिस की गतिविधीयों पर नजर रख आरोपियों को सूचना देने वाला सहित गाङी में सामान भरने वाले भी गिरफ्तार*

*संगठित गिरोह के तौर पर करते थे अपराध*

एसपी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा

*घटना का विवरण*- सारंगपुर स्थित एनएच 52 पर कुछ बदमाश चलते ट्रक पर पीछे से अपना वाहन लगातार ट्रक कटिंग कर,चोरी गये सामान को बाजार मे बेचते थे। दिनांक 18 जुलाई एंव 21 जुलाई कि रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसी तरह की घटना एनएच 52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में की गई थी।

घटना को तुरंत संज्ञान मे लेते हुये पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा तुरंत एक विशिष्ट टीम का गठन किया जाकर घटना की पतारसी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे शाजापुर ,देवास एंव राजगढ जिले के कुछ विशिष्ट स्थानों पर दबिश दी गई । इसी दौरान कुछ विशेष सूत्रों से पता लगा कि कुछ व्यक्ति जो हाईवे पर चलते हुये ट्रक में पीछे से गाड़ी लगा कर ट्रक कटिंग कर सामान चोरी करते थे।

एसपी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल .बंजारे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें थाना सारंगपुर,थाना लीमाचौहान,थाना करनवास एंव सायबरसेल की 04 अलग अलग टीमे लगातार 15 दिनों तक जानकारी एकत्रित की एंव एक बङे अंतरजिला गिरोह का पता कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया एंव उनकी निशादेही पर मशरूका जप्त किया गया एंव जिला देवास,शाजापुर एंव राजगढ़ के अलग अलग स्थानों से कुल 07 आरोपीयों को हिरासत में लिया गया ।

*गिरफ्तार आरोपीगण*
1.प्रमोद पिता अनिल कंजर उम्र 19 साल नि. पम्पापुर शाजापुर

2.सुमेश पिता नरेश हाङा उम्र 22 साल नि. मकावद थाना अकोदिया जिला शाजापुर

3.निखिल उर्फ कालू पिता शांतिलाल कंजर उम्र 20 साल नि. पीपलरावा थाना पीपलराव जिला देवास

*वाहन में सामान रखने वाले आरोपी*
1.जाहिर पिता सत्तार खान उम्र 39 साल नि. भूराखेडी थाना सारंगपुर

2.जमील पिता फकरुद्दीन मेवाती उम्र 26 साल निवासी अलीसरखेडा थाना सलसलाई जिला शाजापुर

3.राशिद पिता रफीक खां उम्र 20 साल नि. ग्राम भूराखेडी थाना सारंगपुर

*पुलिस की गतिविधीयों पर नजर रख आरोपियों को सूचना देने वाला अरोपी*
1.पकंज पिता पीरूलाल बलाई उम्र 21 साल नि तलेनी थाना सारंगपुर

*जप्त शुदा मशरुका*
1. पिकअप क्रमांक MP09DD3504 कीमती करीब 08 लाख

2. मारुति brezza MP13जेडी6487 कीमती 7 लाख

3. हुंडई i10 कार mp13ca3316 कीमती 03 लाख

4. बजाज पल्सर 125 cc बिना नंबर कीमती 90 हजार

5. होंडा साइन बिना नंबर कीमती 40 हजार

6. कपड़े के 37 बंडल कीमती 07 लाख 40 हजार रूपये

7. 08 टीवी कीमती 1 लाख

8. 2 वॉशिंग मशीन कीमती 15 हजार

9. 1 साउंड बॉक्स कीमती 20 हजार

10. 2 अन्य मोटरसाइकिल कीमती 2 लाख

आरोपीयों से कुल 30 लाख 15 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandla News : मंडला में मासूमों के साथ बर्बरता; जनजातीय कार्य विभाग ने थमाया नोटिस, जांच समिति गठित     |     Sagar News Today: भोपाल-लखनऊ कॉरिडोर और सागर-दमोह फोरलेन पर एक्शन! भू-अर्जन में देरी पर कलेक्टर ने अफसरों को दिया निर्देश     |     MP News : नामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर 3 घंटे तक धरना; व्यवस्था न सुधरने पर ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी     |     Bhopal News : कर्मचारी संगठनों ने मोहन सरकार के फैसले का किया स्वागत; समीक्षा बैठक जल्द बुलाने की उठाई मांग     |     MP News : वाहनों पर पत्थर फेंकने वालों का सनसनीखेज खुलासा; निशाना सही लगने पर मिलती थी शराब, रतलाम पुलिस ने दबोचा     |     MP News : जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा धमाका; मंडला नगर पालिका के सीएमओ 2 लाख की रिश्वत के साथ ट्रैप, दफ्तर में हड़कंप     |     Elections 2026: 10 में से 9 नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा; बीकानेर तक सीमित रही कांग्रेस, जानें पूरा हाल     |     MP News : बदरवास में रियांशी ट्रेडिंग के गोदाम पर प्रशासन का छापा; 300 क्विंटल सरकारी चावल के साथ ट्रक सील     |     Jabalpur News : धनवंतरी नगर मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा! कार में मिली शराब की बोतल, 3 घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती     |     MP News : शहडोल में एमएसपी पर फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 10 अक्टूबर तक कराएं फ्री पंजीयन     |