डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायंस क्लब पचोर ने किया चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान

राजगढ़- लायंस क्लब पचोर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पचोर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (CA Day) के अवसर पर गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन सुषमा गोयल थीं। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. डी.एस. भदौरिया तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पचोर लायन डॉ. विजया गौतम उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना से हुआ, जिसका संचालन लायन दिलीप सोनी ने किया। मंच संचालन लायन इरशाद अहमद ने प्रभावी ढंग से किया। मंचासीन अतिथियों में क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. आई. ए. अंसारी, सचिव लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा तथा कोषाध्यक्ष लायन स्वप्निल गुप्ता भी उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन डॉ. आई. ए. अंसारी ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लायंस क्लब सदैव समाज के ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों के सम्मान एवं सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

समारोह में सम्मानित चिकित्सकों में लायन डॉ. डी.एस. भदौरिया डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ड्रग एडिक्शन, लायन डॉ. विजया गौतम, डॉ. दिनेश कुमार कौशिक , लायन डॉ. पी.एस. परमार, डॉ. नीलम परमार, डॉ. हरीश विश्वकर्मा, डॉ. आनंद सूर्यवंशी, डॉ. राहुल सिसोदिया, डॉ. रागिनी शाक्य, डॉ. आजम बेग, लायन डॉ. अनुराग राणा, लायन डॉ. नीलेश तिवारी, लायन डॉ. मनीष गुप्ता, लायन डॉ. संजय नागर, लायन डॉ. पिकलू विश्वास, लायन डॉ. हेमंत पाटीदार, लायन डॉ. भावना पालीवाल, लायन डॉ. कमल राठौर तथा लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा शामिल रहे।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के रूप में लायन कपिल गुप्ता, लायन गजेंद्र मंडलोई एवं लायन उमेश परमार का सम्मान किया गया।

अंत में क्लब के सचिव लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लायन जे.पी. उदावत डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पेरिफेरी, लायन मनीष अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्री फ्रेंड, लायन दीपक जलानिया, लायन बृजेश तिवारी, लायन अशरफ अली कुरैशी, लायन दिलीप सोनी, लायन प्रकाश जायसवाल, लायन आरिफ खान, लायन दीपक महेश्वरी, लायन जानू गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

HC Action: हाई कोर्ट के सख्त तेवर! वेटरनरी विभाग के पूर्व ACS उमाकांत उमराव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी     |     Crime News: महिला अफसर पर आरोप लगाने वाले निलंबित टीआई ने हटाया वीडियो; अनुशासनहीनता पर बढ़ेगी कार्रवाई!     |     AC Bus Service: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! उज्जैन में अक्टूबर से शुरू होंगी 20 एसी बसें, जानें रूट और खासियत     |     Bhopal News: भोपाल में मेट्रो बेरिकेडिंग और गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत; रायसेन रोड पर रोजाना फंस रहे वाहन     |     जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी घोषणा; AAY परिवारों को हर साल मिलेंगे 6 मुफ्त LPG सिलेंडर     |     MP News : भोपाल में दालें हुई महंगी! 1 साल में ₹32 बढ़ी तुवर दाल; उड़द और चना दाल की कीमतें भी चढ़ीं     |     Athletics News Asian Games: एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, मिक्स्ड 4x400m रिले में जीता रजत पदक     |     Actor Mushtaq Khan Death News: हिंदी सिनेमा को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का हुआ निधन     |     Air Strikes : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार और खोस्त में किए हवाई हमले, 4 नागरिकों की मौत     |     Gold Price : MCX गोल्ड और चांदी के दाम गिरे, जानिए एक्सपर्ट्स का क्या है आगे का तकनीकी अनुमान     |