गेहूं उपार्जन केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित हों ज्‍यादा से ज्‍यादा किसानों के पंजीयन कराए जाएं – कलेक्‍टर

राजगढ 17 मार्च, 2025
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को जिले में गेहूं उपार्जन व्‍यवस्‍था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी उपार्जन केन्‍द्रों पर उपार्जन संबंधी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित की जाए। कहीं भी किसानों को गेहूं बेचने में असुविधा न हो।
बैठक में उन्‍होंने सभी उपार्जन केन्‍द्रों की केन्‍द्रवार समीक्षा की। परिवहन एवं भण्‍डारण व्‍यवस्‍था पर भी कलेक्‍टर ने विशेष ध्‍यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उपार्जन केन्‍द्रों पर पर्याप्‍त बारदाना, तौलकांटा, सिलाई धागा, टेग सहित अन्‍य आवश्‍यक सामग्री की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन हेतु किसानों की पंजीयन व्‍यवस्‍था की भी जानकारी बैठक में ली गई। कलेक्‍टर ने कृषि उपज मंडी सचिव को निर्देश दिए कि वे व्‍यापारियों के पास भण्‍डारित गेहूं का सत्‍यापन करें एवं स्‍टॉक की उपलब्‍धता की साप्‍ताहिक जानकारी दें। किसी भी स्थिति में बिना अनुमति के अन्‍य स्‍थानों पर गेहूं का परिवहन न हो। बैठक में उपार्जन से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

HC Action: हाई कोर्ट के सख्त तेवर! वेटरनरी विभाग के पूर्व ACS उमाकांत उमराव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी     |     Crime News: महिला अफसर पर आरोप लगाने वाले निलंबित टीआई ने हटाया वीडियो; अनुशासनहीनता पर बढ़ेगी कार्रवाई!     |     AC Bus Service: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! उज्जैन में अक्टूबर से शुरू होंगी 20 एसी बसें, जानें रूट और खासियत     |     Bhopal News: भोपाल में मेट्रो बेरिकेडिंग और गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत; रायसेन रोड पर रोजाना फंस रहे वाहन     |     जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी घोषणा; AAY परिवारों को हर साल मिलेंगे 6 मुफ्त LPG सिलेंडर     |     MP News : भोपाल में दालें हुई महंगी! 1 साल में ₹32 बढ़ी तुवर दाल; उड़द और चना दाल की कीमतें भी चढ़ीं     |     Athletics News Asian Games: एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, मिक्स्ड 4x400m रिले में जीता रजत पदक     |     Actor Mushtaq Khan Death News: हिंदी सिनेमा को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का हुआ निधन     |     Air Strikes : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार और खोस्त में किए हवाई हमले, 4 नागरिकों की मौत     |     Gold Price : MCX गोल्ड और चांदी के दाम गिरे, जानिए एक्सपर्ट्स का क्या है आगे का तकनीकी अनुमान     |