सबसे कम उम्र की लड़की एथलीट द्वारा सबसे तेज़ 300 मीटर दौड़ में हुई शामिल एक बार फिर बनाये 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
(शहजाद खान) इंदौर, मध्य प्रदेश के देवास के डॉक्टर दंपत्ति की 5 साल और 10 महीने की छोटी बालिका एथलीट बेबी कियांशिका शर्मा (जन्म 29 जुलाई, 2019) ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये, पहला. 1 मिनट 19 सेकंड में 300 मीटर ओर दूसरा. 10 सेकंड में 50 मीटर ये इंदौर के सरकारी स्टेडियम नालन्दा परिक्षेत्र में किया गया था। इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया ने 3 जून में 2025 को इंदौर मप्र के सरकारी स्टेडियम में आधिकारिक रूप से दर्ज किया, जिससे वह सबसे कम समय में 300 मीटर ओर 50 मीटर की दौड़ पूरी करने वाली सबसे कम उम्र की बालिका बन गईं। कियांशिका शर्मा देवास के सबसे लोकप्रिय ओर मरीजो के मसीहा कहे जाने वाले डॉ सौरभ शर्मा, ओर डॉ श्रीमती मिताक्षरा शर्मा की पुत्री है। कियांशिका शर्मा की अगर बात की जाए तो 3 साल की उम्र से यह हर साल एक रिकार्ड बना रही है पहले इन्होंने 100 और 200 मीटर में रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ बुक में दर्ज कराया था इन्हें मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा सम्मानित भी किया गया था इंटरनेशनल गर्ल्स डे पर महिला बाल विकास डिपार्टमेंट ने भी इन्हें इंदौर की सबसे छोटी एथलीट से सम्मानित किया था अब बनाए गए नए वर्ल्ड रिकॉर्ड पर इंदौर और देवास के चिकित्सा की क्षेत्र के चिकित्सकों और वरिष्ठ नागरिकों की कियांशिका शर्मा को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे ही रिकॉर्ड बनते रहे
