इंदौर में लोकसभा निर्वाचन के लिये 18 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई गई नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया और बताये गये नियम-निर्देश,बैठक सम्पन्न

इंदौर

_____
इंदौर में लोकसभा निर्वाचन के लिये 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जायेगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज यहां आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई गई। उन्हें नाम निर्देशन पत्र जमा करने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आर.के. पाण्डे ने नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। नामांकन दाखिल करने के लिये निर्धारित प्रपत्र व शपथ पत्र सहित नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया को भलीभाँति समझ लें और इसकी जानकारी प्रत्याशियों को भी दें, ताकि नाम निर्देशन पत्र भरने में कोई त्रुटि न हो।
बैठक में जानकारी दी गई कि 18 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 26 अप्रैल को होगी और 29 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उक्त कार्यवाही संपादित होगी। नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
*अलग से खाता खुलवाना अनिवार्य*
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत चुनावी खर्चे का हिसाब-किताब देने के लिये हर प्रत्याशी को पृथक से बैंक खाता खुलवाना होगा। यह बैंक खाता नामांकन दाखिल करने से एक दिन पूर्व खुलवाना अनिवार्य है। प्रत्याशी इसी बैंक खाते से अपने चुनावी खर्चे का लेनदेन कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के साथ बैंक खाते का ब्यौरा आवश्क रूप से देना होगा।
*नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी सहित पाँच व्यक्ति रह सकेंगे मौजूद*
रिटर्निंग अधिकारी को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी सहित पाँच समर्थक-प्रस्तावक मौजूद रह सकेंगे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि नामांकन दाखिल करते समय आने वाले काफिले व रैली इत्यादि की अनुमति समय से लें।

#JansamparkMP
#indore
#LokSabhaElections2024
#Election2024
#GeneralElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#IVote4Sure
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |