मध्य प्रदेश के सागर और देवास जिलों में कथित जहरीली शराब के सेवन से हुई कई मौतों के बाद सरकार ने कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। चौतरफा दबाव और विपक्ष के विरोध के बीच राज्य सरकार ने दोनों ही जिलों के कलेक्टर और पुलिस कप्तान (एसपी) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सागर में 30 से अधिक और देवास में 13 लोगों की जान जाने के बाद हुई इस कार्रवाई के तहत सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया, तथा देवास कलेक्टर ऋतुराज और एसपी पुनीत गहलोत का तबादला कर दिया गया है।
👮 आदित्य मिश्रा बने देवास के नए एसपी, नेहा मीना होंगी कलेक्टर: जानिए किस अधिकारी को मिली कहां की जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ शानदार काम करने वाले 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को देवास का नया एसपी बनाया गया है। वहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मीना (वर्तमान सिवनी कलेक्टर) अब देवास की नई कलेक्टर होंगी। दूसरी तरफ, 2014 बैच के आईएएस दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है तथा 2016 बैच के आईपीएस संजीव कुमार सिन्हा को सागर एसपी की कमान सौंपी गई है। हटाए गए एसपी अनुराग सुजानिया और पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी पद पर भेजा गया है, जबकि आईएएस अंजू अरुण कुमार को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है।