Today News: फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से मचा हड़कंप, राहत और बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक खिलौना फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री की चौथी (टॉप) मंजिल पर लगी और अंदर रखे प्लास्टिक, फोम व अन्य अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई। आसमान में धुएं का काला गुबार देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते राहत टीमें पहुंच गईं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

🚒 शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका: दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कूलिंग ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा (DFS) की 11 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के अभियान में जुट गईं। डिविजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल ने बताया कि फैक्ट्री में साइनबोर्ड और फ्लेक्सी-बोर्ड से जुड़ा सामान तैयार किया जाता था। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहीं, और फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि आग पूरी तरह शांत हो सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Fire Safety Action: कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा का एक्शन, नंदानगर हादसे के बाद सील हुई दुकान     |     Gwalior BJP News: बीजेपी अजा मोर्चा की ग्वालियर महानगर कार्यकारिणी घोषित, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी     |     Indore ISBT News: 28 अक्टूबर से शुरू होगा इंदौर के अत्याधुनिक कुमेड़ी ISBT का ट्रायल रन, जानिए सुविधाएं     |     Crime News: सिल्वर मिस्ट कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 6 आरोपियों पर दर्ज किया केस     |     Angre Property Dispute: हिरण्यवन कोठी विवाद में हाई कोर्ट पहुंची आंग्रे फैमिली, सिंधिया पर लगाए गंभीर आरोप     |     Jhabua News: गांवों के प्रवेश द्वार पर लगेंगे बोर्ड, धर्मांतरण विरोधी अभियान चलाएगा जनजाति सुरक्षा मंच     |     Sweets Quality Check: FSSAI के नियमों की आड़ में बिक रही बिना एक्सपायरी डेट वाली मिठाइयां, ग्राहक परेशान     |     Indore News: पानी बर्बाद किया तो कटेगा चालान, तड़के सड़कों पर उतरे महापौर पुष्यमित्र भार्गव     |     Jamia Millia Islamia Update: 14 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, एडमिनिस्ट्रेशन पर लगाए गंभीर आरोप     |     Cylinder Crisis 2026: त्योहारों के बीच ठप हो सकती है एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई, वितरकों ने दिया धरना     |