Crime News: सिल्वर मिस्ट कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 6 आरोपियों पर दर्ज किया केस

नर्मदापुरम। जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन और रॉयल्टी को लेकर चल रहा विवाद अब खूनी जंग में बदल चुका है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रेत का ठेका लेने वाली सिल्वर मिस्ट कंपनी के कर्मचारियों और अवैध खनन करने वाले भू-माफियाओं के बीच भारी हिंसक झड़प हो गई। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंपनी कर्मियों ने डिवाइन सिटी के पास अवैध रेत ले जा रही ट्रॉलियों को चेकिंग के लिए रोका। रॉयल्टी मांगने पर भड़के अवैध खननकर्ता पीछा करते हुए देहात थाने के सामने पहुंच गए और ठेका कंपनी के कर्मचारी अभिमन्यु सिंह के साथ मारपीट करते हुए उन पर सीधा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस जानलेवा हमले में अभिमन्यु के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर और गहरी चोटें आई हैं।

🚓 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपियों पर हत्या के प्रयास (IPC/BNS) का केस दर्ज, मुख्य आरोपी चालक गिरफ्तार

थाने के ठीक सामने हुई इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहात पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया है। देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक जितेंद्र उर्फ कलुआ कहार (19, निवासी रायपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य नामजद आरोपी आकाश पांडेय, मोहित पासी, गोलू बरुआ, गोविंद गौर और चंदू पासी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Kanpur News Update: 1.5 घंटे बाद पता चला टैंक में गिरा है निहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |     DU VC Statement on Sare Jahan Se Achha: मोहम्मद इकबाल के गीत पर बोले योगेश सिंह, देश के विभाजन का समर्थन करने वाले थे उनके विचार     |     Weather Today: राजधानी में साफ रहेगा मौसम, लेकिन 29-30 अक्टूबर को बारिश और आंधी के आसार     |     Crime Update: व्यापारी पर 15 बार पत्थर से हमला कर चेन छीनकर भागा बदमाश, अस्पताल में भर्ती     |     EOW Raid Reliable Developer Colony: रिलायबल डेवलपर कॉलोनी में EOW की टीम की छापेमारी, मचा हड़कंप     |     RSS Meeting: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में प्रांत कार्यकारिणी की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन     |     Temple Accident: शीतला माता मंदिर हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MP सरकार और अफसरों को नोटिस जारी     |     School Incident: निर्माणाधीन भवन हादसों के मुहाने पर, निरीक्षण टीम को पहले भी मिले थे क्रैक     |     Ujjain Crime Update: रत्नाखेड़ी गांव में दरिंदगी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को किया सलाखों के पीछे     |     Bhopal News: 2047 के मास्टर प्लान में माइक्रो-प्लानिंग मॉडल दरकिनार, अफसरों की लापरवाही पर उठे सवाल     |