Indore News: पानी बर्बाद किया तो कटेगा चालान, तड़के सड़कों पर उतरे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

इंदौर। स्वच्छता में परचम लहराने के बाद अब इंदौर शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। सोमवार तड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रशासनिक अमले के साथ खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने पार्श्वनाथ, विनय नगर, जैन कॉलोनी और लोकमान्य नगर में रहवासियों से सीधा संवाद किया और जल संरक्षण की अपील की। इस दौरान जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, पार्षद योगेश गेदर और नगर निगम के जोनल अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है, ऐसे में जल अपव्यय का नुकसान अंततः शहर के नागरिकों को ही उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरओ (RO) से निकलने वाले रिजेक्ट पानी का इस्तेमाल पोछा लगाने, गाड़ियां धोने और पौधों में डालने की सलाह दी।

📹 2-3 बार समझाइश के बाद वीडियो बनाकर कटेगा चालान: दीपावली तक चलेगा विशेष निगरानी अभियान

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एनजीओ और निगम अधिकारियों की टीम को निर्देश दिए कि पहले पानी बर्बाद करने वाले लोगों को दो से तीन बार समझाइश दी जाए। यदि इसके बाद भी कोई सुधार नहीं होता है, तो साक्ष्य के तौर पर वीडियो बनाकर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाए। निगम प्रशासन ने एनजीओ की टीम को दीपावली तक इस पूरे निगरानी अभियान का रूट चार्ट तैयार कर नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घास-फूस उग आई है, वहां दो-दो दिन की समय-सीमा तय कर सफाई व कटाई सुनिश्चित की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Kanpur News Update: 1.5 घंटे बाद पता चला टैंक में गिरा है निहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |     DU VC Statement on Sare Jahan Se Achha: मोहम्मद इकबाल के गीत पर बोले योगेश सिंह, देश के विभाजन का समर्थन करने वाले थे उनके विचार     |     Weather Today: राजधानी में साफ रहेगा मौसम, लेकिन 29-30 अक्टूबर को बारिश और आंधी के आसार     |     Crime Update: व्यापारी पर 15 बार पत्थर से हमला कर चेन छीनकर भागा बदमाश, अस्पताल में भर्ती     |     EOW Raid Reliable Developer Colony: रिलायबल डेवलपर कॉलोनी में EOW की टीम की छापेमारी, मचा हड़कंप     |     RSS Meeting: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में प्रांत कार्यकारिणी की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन     |     Temple Accident: शीतला माता मंदिर हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MP सरकार और अफसरों को नोटिस जारी     |     School Incident: निर्माणाधीन भवन हादसों के मुहाने पर, निरीक्षण टीम को पहले भी मिले थे क्रैक     |     Ujjain Crime Update: रत्नाखेड़ी गांव में दरिंदगी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को किया सलाखों के पीछे     |     Bhopal News: 2047 के मास्टर प्लान में माइक्रो-प्लानिंग मॉडल दरकिनार, अफसरों की लापरवाही पर उठे सवाल     |