Ujjain News : उज्जैन में दुबई के शेख के स्वागत में हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील अंतर्गत बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव में हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। हालांकि यह वीडियो लगभग एक महीना पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में एक तरफ जहां भव्य स्वागत-सत्कार का कार्यक्रम चल रहा है, वहीं दूसरी ओर धड़ल्ले से हर्ष फायरिंग की जा रही है। इस वायरल वीडियो के आधार पर नागदा की बिरलाग्राम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

👥 हिंदू जागरण मंच ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत, दो संदिग्ध आरोपी चिन्हित और पुलिस तलाश में जुटी

डीएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह तोमर ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि नागदा के झिरनिया गांव में दुबई के एक शेख किसी मुस्लिम परिवार के यहां मेहमान बनकर आए थे। उनके स्वागत के दौरान ही कुछ युवकों द्वारा हवाई फायरिंग की गई, जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भैरूलाल टांक ने वीडियो और लिखित आवेदन के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर कड़ी आपत्ति जताई और आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि शुरुआती जांच में दो आरोपियों—गंधवानी के असलम और रतलाम के इरफान—को चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Urban Administration MP: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई, एसीएस संजय दुबे ने दिए बड़े खुलासे     |     Champions 2026: उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 छात्राओं ने रचा इतिहास, जीते 2 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज     |     MP IAS IPS Transfer: आदित्य मिश्रा बने देवास के नए एसपी, नेहा मीना को मिली देवास कलेक्टर की कमान     |     IND vs NZ Wellington T20: बाउंड्री पर खड़े शख्स के सिर के पास से गुजरी गेंद, मिचेल के शॉट ने मचाई सनसनी     |     Israel Politics News: गाजा युद्ध और महंगाई के बीच इजराइल में मतदान, जानिए चुनाव के 5 सबसे बड़े मुद्दे     |     Financial News Today: दिवाली के बाद UPI MDR नियम से बदलेगा खेल, पेटीएम के शेयरों में आ सकता है बड़ा उछाल     |     India Clean Sweep Target: डेरिल मिचेल की नाबाद पारी गई बेकार, भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीता मुकाबला     |     Cabinet Meeting Update: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ शुरू हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक     |     Kanpur News Update: 1.5 घंटे बाद पता चला टैंक में गिरा है निहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |     DU VC Statement on Sare Jahan Se Achha: मोहम्मद इकबाल के गीत पर बोले योगेश सिंह, देश के विभाजन का समर्थन करने वाले थे उनके विचार     |