Ujjain Crime Update: रत्नाखेड़ी गांव में दरिंदगी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को किया सलाखों के पीछे

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के चिंतामन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रत्नाखेड़ी में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ आरोपी पीड़िता को गांव के बाहर श्मशान घाट के समीप बदहवास स्थिति में छोड़कर फरार हो गए थे। राहगीरों और ग्रामीणों ने जब महिला को गंभीर स्थिति में देखा तो तुरंत चिंतामन थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।

⚖️ टीआई हेमराज यादव के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई: अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपी भेजे गए जेल

चिंतामन थाना प्रभारी (TI) हेमराज यादव ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि रत्नाखेड़ी क्षेत्र में एक महिला बदहवास स्थिति में घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथ हुई दरिंदगी का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Railway News: मुंबई मेल में पावर बैंक फटने के बाद बड़ा फैसला, रात में ट्रेन की चार्जिंग सप्लाई बंद     |     Political News: ‘सेंसरशिप से अविश्वास का खतरा’, अभिजीत दीपके का केंद्र पर जुबानी हमला और तीखे तंज     |     Jio Platforms Listing News: रिलायंस और जियो बनीं देश की टॉप-2 कंपनियां, अंबानी परिवार ने बजाई NSE में बेल     |     Ujjain News: कथा वाचक इंद्रेश जी महाराज ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया अभिनंदन     |     MP Rajya Sabha Bypoll: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार     |     63वें रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने बताया सेवा का सच्चा माध्यम     |     MP Morena News Update: रबी सीजन में किसानों पर बिजली चोरों की मार, सैकड़ों गांवों की बिजली गुल     |     Ujjain Police Action: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से हैवानियत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस     |     Theft Case Solved: रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर चोरों से मिला गलाया हुआ सोना और नकदी     |     Station Theft Case: स्टेशन पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, नकद भी जब्त     |