बड़ी लापरवाही: गर्डर लॉन्चिंग के दौरान पलटी क्रेन, नीचे से गुजर रही पिकअप को कुचला; इंदौर-धार हाईवे पर काम कर रहे इंजीनियरों पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के इंदौर में दाहोद रेल लाइन के तहत बनाए जा रहे निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की गर्डर लॉन्चिंग के दौरान एक भारी क्रेन असंतुलित होकर नीचे गिर गई. उसी समय पुल के नीचे से दो पिकअप वाहन गुजर रहे थे, जो क्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. जानकारी के अनुसार, रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बीते कई दिनों से चल रहा था. गुरुवार को गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जा रहा था. इसी दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज आवाज के साथ नीचे गिर पड़ी. क्रेन सीधे नीचे सड़क से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी पर जा गिरी.

घटना इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया. फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है.

इस घटना पर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन को इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए थे. साथ ही आम जनता को भी मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचित किया गया था कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान इस मार्ग से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने पिकअप वाहन लेकर उसी मार्ग से गुजरने की कोशिश की, जिसके चलते यह दुखद घटना हो गई. मीणा ने बताया कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन अब मिलकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद साइट पर कार्य पुनः शुरू किया जाएगा.

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और क्रेन हटाने का काम जारी है. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |