ASI का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड से पहले वीडियो में बताई हैरान कर देने वाली वजह

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई ने आत्महत्या कर ली। एएसआई का शव फंदे से लटका मिला। आरोप है कि एएसआई रेत माफिया की धमकियों से परेशान था, इसलिए उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। एएसआई ने सुसाइड से पहले एक वीडियो जारी किया जिसमें रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाना में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन से जुड़ा है। उन्होंने अपने घर में में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो में एएसआई प्रमोद पावन ने बताया कि थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य के लिए छुट्टी भी नहीं देते। न ही एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन दी जाती है। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के लिए गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

World Cup: बांधवगढ़ की धरा से निकलकर इंटरनेशनल हॉकी स्टार बने करण गौतम, शहडोल संभाग में हॉकी का क्रेज चरम पर     |     Gwalior Fort Updates: क्या है दाता बंदी छोड़ दिवस का इतिहास? जानिए कैसे ग्वालियर किले पर लिखी गई सिख इतिहास की अमर गाथा     |     Cow Godhbhrai: गर्भवती महिला की तरह सजाया घर, गौमाता के लिए रखी गोदभराई की रस्म; जानिए पूरी अनूठी कहानी     |     Ankita Bhandari: बेटी के न्याय के लिए दिल्ली पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता, जानिए राजघाट से लेकर अस्पताल तक क्या-क्या हुआ     |     Delhi Updates: चावड़ी बाजार इमारत हादसे पर प्रशासन सख्त, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज     |     Indore News: संयुक्त संचालक डॉ. मनीष इंगोले ने बताए साइलेज के फायदे, दो साल तक सुरक्षित रहता है चारा     |     Diwali Special: शुद्धता और परंपरा की मिसाल है छतरपुर की खुरचन, ग्राहकों की लगती है लंबी कतारें     |     Helpline Updates: उज्जैन में एसपी की सख्ती, अस्त्र-शस्त्र के साथ परेड करेंगे लापरवाह पुलिसकर्मी     |     Attack News: जर्जर मकान के खुले दरवाजे से अंदर घुसा तेंदुआ, गरीब परिवार की बेटी की दर्दनाक मौत     |     IPS Transfer: 8 आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां, जानिए किसे कहां भेजा गया     |