खजराना पुलिस ने लगातर 72 घंटे जागकर व 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक कर 800 से अधिक संदिग्ध ऑटो चालक लोगों से पूछताछ के बाद कातिल ऑटो चालक आरोपी को गिरफ्तार किया, टीआई सेंधव की मेहनत रंग लाई

खजराना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

*खजराना पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस से बचने मे आरोपी के गिरने पड़ने से टूटे हाथ पैर*

*आरोपी ने मृतक के साथ में शराब पीकर शराब के नशे मे घटना को दिया अंजाम**

*आरोपी घटना के बाद से ही था फरार, पुनः अपने गांव पंधाना जिला खंडवा भागने की फिराक में था आरोपी*


दिनांक 24 जनवरी 2025 को खजराना क्षेत्र में फिनिक्स मॉल के सामने सर्विस रोड बाईपास पर अज्ञात लाश होने की सूचना पर थाना खजराना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया पीएम रिपोर्ट इत्यादि मर्ग जांच के अधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 69/25 धारा 103(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त सनसनी खेज हत्याकांड मे अज्ञात मृतक की पहचान और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव को निर्देश दिए थे जिनके निर्देशन में थाने पर अलग-अलग टीम अज्ञात मृतक की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई । जिनके अथक प्रयासों से मृतक की पहचान प्रभात नारायण चतुर्वेदी पिता जेएन चतुर्वेदी उम्र 59साल निवासी स्वास्थ्य नगर सुखलिया (RAPTC के निरीक्षक) के रूप में की गई ।उक्त टीमो द्वारा त्वरित तकनीकी सहायता मूखबीर तंत्र , सीसीटीवी कैमरा संदिग्धों से पूछताछइत्यादि के माध्यम से घटना में प्रयुक्त ऑटो की जानकारी मिली बाद ऑटो क्रमांक MP 09 TA 3275 के चालक देवेंद्र बोरासी पिता राजेश बोरासी उम्र 28 साल निवासी 388 परदेशी पुरा गली नंबर 10 इंदौर मूलनिवासी पंधाना जिला खंडवा को मुखबिर सुचना पर स्कीम 134 से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध मैं प्रयुक्त ऑटो रिक्शा इत्यादि विधिवत जप्त किया गया ।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, योगेंद्र सिसौदिया,उप निरीक्षक अजय , संदीप पटेल , घनश्याम मिश्रा , Asi दिनेश सरगैया , गणेश मुजाल्दे,प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, अजीत, कमल,सुरेश, मेहमूद ,आरक्षक शशांक , प्रदीप, शुभम, साइबर सेल प्रधान आरक्षक प्रवीण आरक्षक विनीत इत्यादि की सराहनीयभूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |