15 मिनट तक नहीं खुला एंबुलेंस का दरवाजा… मरीज ने अंदर ही तोड़ दिया दम, ऑक्सीजन की भी नहीं थी सुविधा

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके लिए परिजनों ने एंबुलेंस को दोषी ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर करीब 15 मिनट एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, जिस वजह से महिला को इलाज मिलने में देरी हुई और उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया. इसके साथ ही ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी सुविधा नहीं थी.

ये मामला राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने घर पर किसी बात को लेकर फांसी लगा ली थी. महिला के घर वालों को उसकी खुदकुशी की कोशिश का पता लग गया और उन्होंने महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए EMRIGHS की एंबुलेंस बुलाई. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर जब एंबुलेंस का दरवाजा खोला गया, तो वह खुला ही नहीं और जाम हो गया.

खिड़की तोड़कर एंबुलेंस से निकाला

महिला के परिजनों ने आगे बताया कि इसके बाद करीब 15 मिनट तक कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. फिर महिला को एंबुलेंस की खिड़की तोड़कर एंबुलेंस से बाहर निकाला गया, लेकिन इस 15 मिनट में जो जान महिला में बची थी. वह एंबुलेंस में ही निकल गई. परिवार वालों ने ये भी कहा कि एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन तक नहीं था और एंबुलेंस के कर्मचारियों को अस्पताल का रास्ता भी नहीं पता था. इस वजह से और भी देर हुई.

अधिकारी ने मामले पर क्या कहा?

वहीं EMRIGHS ने एंबुलेंस में कमी होने की बात को सिरे नकार दिया. भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच के लिए चार सदस्य की समिति का गठन किया गया गया है. EMRIGHS की ओर से कहा गया कि एंबुलेंस का दरवाजा ठीक था, लेकिन बहुत सारे लोगों के एक साथ दरवाजा खोलने की वजह से दरवाजा जाम हुआ. इसके अलावा EMRIGHS ने रास्ते और ऑक्सीजन को लेकर भी सफाई दी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Urban Administration MP: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई, एसीएस संजय दुबे ने दिए बड़े खुलासे     |     Champions 2026: उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 छात्राओं ने रचा इतिहास, जीते 2 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज     |     MP IAS IPS Transfer: आदित्य मिश्रा बने देवास के नए एसपी, नेहा मीना को मिली देवास कलेक्टर की कमान     |     IND vs NZ Wellington T20: बाउंड्री पर खड़े शख्स के सिर के पास से गुजरी गेंद, मिचेल के शॉट ने मचाई सनसनी     |     Israel Politics News: गाजा युद्ध और महंगाई के बीच इजराइल में मतदान, जानिए चुनाव के 5 सबसे बड़े मुद्दे     |     Financial News Today: दिवाली के बाद UPI MDR नियम से बदलेगा खेल, पेटीएम के शेयरों में आ सकता है बड़ा उछाल     |     India Clean Sweep Target: डेरिल मिचेल की नाबाद पारी गई बेकार, भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीता मुकाबला     |     Cabinet Meeting Update: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ शुरू हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक     |     Kanpur News Update: 1.5 घंटे बाद पता चला टैंक में गिरा है निहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |     DU VC Statement on Sare Jahan Se Achha: मोहम्मद इकबाल के गीत पर बोले योगेश सिंह, देश के विभाजन का समर्थन करने वाले थे उनके विचार     |