इतनी कठिनाइयां झेलकर भी भक्त करते हैं गिरनार परिक्रमा, जानें धार्मिक महत्व

Girnar Parikrama: कहा जाता है कि सदियों पहले श्री कृष्ण ने बहन सुभद्रा की शादी अर्जुन से करवाने के लिए ये परिक्रमा की थी. कार्तिकी एकादशी से पूनम का वो दिन था.
आखिर पूनम के दिन सुभद्रा की शादी अर्जुन से हुई थी. वो जगह है बोरदेवी जहां ये परिक्रमा समाप्त होती है. तब से ये परिक्रमा की जाती है. बाद में हेजा भगत ने अपने दस साथियों के साथ परिक्रमा की थी. आज 2022 में पंद्रह लाख यात्री हैं. माना जाता है कि महादेव शंकर, ब्रह्मा विष्णु और पांच पांडव सभी ने ये परिक्रमा की है, इसीलिए लाखों लोग परिक्रमा करते हुए भक्ति भजन करते हुए बड़े भाव से ये परंपरा निभाते है.
गुजरात का सबसे ऊंचा पर्वत गिरनार जो हिमालय का भी दादा माना जाता है. गिरनार पर्वत के चारों ओर 33 कोटि देवताओं का वास है. इसीलिए लाखों लोग पैदल चलकर ये 36 किमी. की ये कठिन परिक्रमा करते हैं. गाढ़ जंगल के बीच ऊंची चढ़ाई और 50 से भी ज्यादा शेर और तेंदुए इस जंगल में रहते हैं पर आज तक किसी यात्री को कोई मुश्किल नहीं आई है. ये एक आस्था, श्रद्धा और विश्वास की परिक्रमा मानी जाती है.
क्या क्या होता है खास परिक्रमा मेले में ?
दरअसल, कार्तिक एकादशी के दिन शुरू होने वाली इस परिक्रमा के दो दिन पहले ही वन विभाग ने जंगल का इटवा गेट 2 सुबह 6 बजे खोल दिया था. अब तक 2 लाख लोगों ने परिक्रमा पूर्ण की और चार दिन में और 12 लाख लोग करेंगे.
लाखों लोगों के लिए ये सुविधाएं
1. 100 से भी ज्यादा भंडारा जिसम 24 घंटो खाना चाय फ्री2. 2234 पुलिस कर्मी तैनात3. 12 वन कर्मियों की चौकी जो यात्रियों की सुरक्षा करती है4. 50 आरोग्य केंद्र5. 45000 सेवक जो भंडारों में खाना बनाने काम करते है6. रेल विभाग ने खास दो ट्रेन शुरू की ओर 14 ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए.7. राज्य नगर निगम ने 260 बसों सिर्फ ये मेले के लिए तैनात की8. 5 एनजीओ में 300 से भी ज्यादा सभ्यो परिक्रमा यात्रियों को वन सुरक्षा की जागृति फेलाने का काम करते है9. प्लास्टिक की बैग के बदले कपड़े की या कागज की बैग देते है.10. भंडारों 300 करोड़ का खाने का सामान का उपयोग करेंगे11. प्रशाशन की ओर से 5 इमरजेंसी 108 की सेवा और 8 एंबुलेंस तैनात रखी गई.
गिरनार परिक्रमा मेला धार्मिक परंपरा है और लोग नदी के प्रवाह की तरह आते है और जाते है, वृद्ध पेढ़ी के साथ युवा और बच्चे भी ये परंपरा निभाते है और प्रकृति का आनंद लेते हुए परिक्रमा पूर्ण करते है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |