महिला और पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगी बराबर मैच फीस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लैंगिक समानता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए महिला एवं पुरुष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने का फैसला किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा, “मुझे भेदभाव से निपटने की दिशा में बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

हम अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए समान वेतन नीति लागू कर रहे हैं। क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नये युग में प्रवेश करते हुए पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी।” शाह ने आगे कहा, “बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि बीसीसीआई अनुबंधित खिलाड़ियों को टेस्ट मैचों के लिये 15 लाख रुपये, वनडे मैचों के लिए छह लाख रुपये और टी20 मैचों के लिए तीन लाख रुपये देगा। शाह ने कहा, “वेतन समानता हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।”
भारत दूसरा देश है जिसने अपने पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए समान मैच फीस की घोषणा की है। न्यूजीलैंड ने जुलाई में इसकी घोषणा कर दी थी। 1 अगस्त 2022 से, न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और महिला टीम को समान मैच फीस मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। टीम ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इंग्लैंड को उसकी सरमजीं पर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया और फिर रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप पर भी कब्जा जमाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |