धनतेरस पर 25 फीसदी तक बढ़ सकती है सोने की बिक्री

धनतेरस पर देशभर के सराफा बाजारों में रौनक बढ़ सकती है। इस दौरान सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। कारों की मांग में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। त्योहारों पर खर्च करने की लोगों की धारणा में तेजी आई है। इसका असर सोने और आभूषणों की खरीदारी पर भी दिखेगा। इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है।हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट, आयात शुल्क और महंगाई को लेकर कुछ चिंताएं हैं। फिर भी, कुल मिलाकर सोने के भविष्य को लेकर परिदृश्य बेहतर है। उन्होंने कहा कि 2020 में धनतेरस के दौरान सोने की खरीदारी पर कोरोना भारी पड़ गया था। उसके मुकाबले 2021 में काफी सुधार देखने को मिला, जिससे पिछले साल सोना का कुल आयात 1,000 टन रहा था। इस बार भी माहौल काफी बदल गया है। धनतेरस पर सोने में रौनक रहेगी। पिछले साल की बिक्री का स्तर पार हो जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |