टेबल टॉपर बनने के लिए दोनों टीमें रियल मैड्रिड और बार्सिलोना भिड़ेंगी

स्पैनिश फुटबॉल में इस सप्ताह के अंत में रियल मैड्रिड का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के साथ है। बार्सिलोना वर्तमान में ला लीगा की अंक तालिका में शीर्ष पर है और इस सीजन में काफी अच्छा खेल दिखाया है। इस टीम को पिछले मैच में इंटर मिलान के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा था। इस समय बार्सिलोना को जीत की सख्त जरूरत है। वहीं, रियल मैड्रिड इस समय लीग की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसने इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह टीम यूईएफए चैंपियंस लीग में शेखर डोनेट्स्क को नहीं हरा पाई थी। ऐसे में जीत हासिल करने के लिए इस टीम को अपने खेल का स्तर बेहतर करना होगा।

रियल मैड्रिड के आंकड़े बार्सिलोना से बेहतर हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए 249 मैचों में से 100 में रियल मैड्रिड जीती है, जबकि बार्सिलोना ने 97 मैच जीते हैं। एल क्लैसिको ला लीगा इतिहास में सबसे अधिक खेला जाने वाला मैच है। अब तक 184 एल क्लैसिको में रियल मैड्रिड 76 और बार्सिलोना 73 मैच जीता है। रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना के खिलाफ अपने पिछले छह मैचों में से पांच जीते हैं।बार्सिलोना ने इस साल मार्च में 4-0 की स्कोरलाइन के साथ एल क्लासिको जीता और 2019 के बाद पहली बार लगातार जीत हासिल कर सकता है। रियल मैड्रिड ने इस सीजन में ला लीगा में अपने पहले आठ मैचों में से सात जीते हैं। इस स्तर पर यह सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |