दुनिया के लोग भारत की बात मानने लगे, ये है मोदी सरकार की सफलता भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने किया संबोधित


शाजापुर। दुनिया के लोग भारत की बात मानने लग गए हैं
हमारे प्रधानमंत्री ने दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया है। कांग्रेस हताश हो चुकी है सी ए ए के विरोध में कांग्रेस ने खूब भ्रम फैलाया ओर कोरोना वेक्सीन को लेकर भी दुषप्रचार किया।
उक्त उदगार प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने व्यक्त किये। वे गुरुवार को सुजालपुर केेेे निर्मल श्री गार्डन में भाजपा की आयोजित जिला कार्यसमितिि बैठक में मुख्यय वक्ता के रूप में बोल रहेे थे। श्री परमार ने आगे कहा कि कृषि संशोधन बिल किसानों के लिए बहुत हितकारी है 2013 में खुद राहुल गांधी ने अपने भाषण में इस बिल को लागू करने की घोषणा की थी। बिचौलिए इस बिल से घबरा गए हैं हमारे सैनिकों ने चीन के सैनिक मारे पर विपक्ष ने सेना पर ही आप विश्वास किया विपक्ष ने हमारे होनहार वैज्ञानिकों पर भी विश्वास किया भाजपा वोट का हिसाब नहीं लगाती शाजापुर जिले के किसानों के 29 करोड़ रुपये कलेक्टर के खाते मे आ चुके हैंं। देश में 15 लाख सरकारी स्कूल है किंतु चीन में महज पांच लाख जबकि चीन की आबादी हमसे तिगनी है मध्यप्रदेश में 350 स्कूलों को हम मॉडल स्कूल बनाएंगे शिक्षा नीति में बदलाव होना चाहिए मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा का बाजारीकरण नहीं होने देगी। बैठक में विशेष अतिथि क्षेत्र के सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार ने 70 साल पुरानी जम्मू कश्मीर की समस्या का जड़ से समाधान किया कोविड काल मे समुद्री मार्ग व वायु मार्ग से आक्सीजन की सप्लाई बनाये रखी देवास ओर शाजापुर में आक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए भाजपा कार्यकर्ता कोविड काल मे समर्पण भावना से लगे रहे में सभी के लगातार संपर्क में था मंत्री श्री परमार के प्रयासों से चालू हुआ कोविड केयर सेंटर मध्यप्रदेश के लिए पेरक बना देश मे मेडिकल आक्सीजन की कोई कमी नही है और उनके परिवाहन की अब उपयुक्त व्यवस्था हो चुकी है। पी एम केयर में लोगो ने खूब राशि दी और प्रधामनंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त किया 50000 वेंटिलेटर 115000 आक्सीजन सिलेण्डर खरीदे जा चुके है श्री सोलंकी की कोरोना काल मे काल के ग्रास बने लोगो को याद करते हुए आँखे नम हो गयी।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने भाजपा को विश्व की सबसे अनुशासित पार्टी बताते हुए कार्यकर्ताओ से पूर्ण जिम्मेदारी से दायित्व निभाने का कहा स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने कहा कि भाजपा जिन विचार व भाव के साथ कार्य कर रही है उसी भाव के साथ कार्यकर्ता बैठक के बाद क्षेत्र में काम करेगे। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पास हुआ एवं कोरोनाकाल में दिवंगत हुए भाजपा परिवार के लोगो को श्रद्धांजलि भी दी गई। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा,सन्तोष बराड़ा व विजय बेस भी मंचासीन थे। बैठक के पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में भाजपा जिले के समस्त पदाधिकारी स्थाई आमंत्रित सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ ही मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री भी उपस्थित थे। संचालन विजय बेस व आभार शुजालपुर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने माना। बैठक की व्यबस्था में लगे नगर मण्डल पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष श्री कराड़ा ने स्वागत भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |