शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें – मंत्री श्री परमार
—
—
प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री Inder Singh Parmar की अध्यक्षता में आज जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।
मंत्री श्री परमार ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें, सभी विभाग के अधिकारी गुणवत्तायुक्त कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभागो के अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता स्वयं जाकर देखें। साथ ही मंत्री श्री परमार ने प्रशासन व जनसहयोग से जिले के बड़े गाँवो को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने शासकीय भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खेत तालाब बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों को प्रेरित करने, छोटे-छोटे नालों पर चेक डेम बनाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री परमार ने निर्देश दिये कि जिले में जितने भी पानी के टेंकर हैं उनमें हमेशा पानी भरकर रखें, पानी के टेंकरों पर फायर सिस्टम लगवाएं, जिससे कि समय रहते आगजनी की घटना को रोका जा सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी को खराब पड़े मोटर पम्प और जल संयंत्र को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिये। मंत्री श्री परमार ने विद्युत विभाग के अधिकारी से विद्युत के झूलते तारों का मैंटेनेंस करने एवं नगरपालिका व विद्युत विभाग को वसूली की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर के विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया ने विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 27 सड़क निर्माण के कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 20 प्रगतिरत, 03 कार्यादेश जारी, 03 एलओए जारी और 01 निविदा प्रक्रियाधीन है। मजबूतीकरण मद में 01 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 01 निविदा प्रक्रियाधीन है। जिले के विभिन्न मंदिरों में कुल 02 कार्य स्वीकृत है, जो प्रगतिरत हैं। सेतु विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री जेड.बी. मिर्जा ने बताया कि 01 कार्य स्वीकृत हैं, जो प्रगतिरत है। लोक निर्माण विभाग पीआईयू कार्यपालन यंत्री श्री भिक्या सिंह परमार ने बताया कि कुल 08 कार्य स्वीकृत है, जिसमें से 05 कार्य प्रगतिरत, 02 निविदा प्रक्रियाधीन और 01 अप्रारंभ है। मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के अधिकारी ने बताया कि भवन विकास निगम के 05 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें 02 प्रगतिरत एवं 03 निविदा स्तर पर है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुल 26 कार्य स्वीकृत हैं, इनमें से 09 कार्य, 09 प्रगतिरत, निविदा प्रक्रिया 01, अप्रारंभ 04, अनुबंधक प्रक्रिया 03 हैं। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 मार्ग का कार्य प्रगतिरत है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री विजय सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा में नलजल की 71 जलप्रदाय योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 60 पूर्ण हो चुकी है और 09 प्रगतिरत है तथा 02 अप्रारंभ है। इस दौरान जल निगम मर्यादित, नगरीय निकायों, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, स्वास्थ्य विभाग, जेएनएस शासकीय महाविद्यालय शुजालपुर, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, जनजातीय कार्य विभाग, जनपद पंचायत शुजालपुर, शाजपुर, मो. बड़ोदिया के विभागीय अधिकारियों द्वारा पूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, नगपालिका शुजालपुर की सीएमओ श्रीमती रूषाली पोरस, पूर्व मण्डी अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी, श्री देवेन्द्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh

#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP #shajapur #शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |