शुजालपुर के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन में बनेगा 100 बिस्तरीय कोविड केयर सेन्टर

—-
शुजालपुर में कोविड केयर सेन्टर को जनसहयोग से संचालित करने की अभिनव पहल
—-
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए मरीजों के उपचार के लिए शुजालपुर के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन में 100 बिस्तरीय कोविड केयर सेन्टर बनाया जायगा, जिसे जनसहयोंग से संचालित करने की अभिनव पहल की जा रही है। कोविड केयर सेन्टर बनाने के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार ने किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रकाश कस्बे, सीएमएचओं डॉ.आर.निदारिया, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुसुम जाजू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री व्ही.एस.द्विवेदी सिविल हास्पिटल शुजालपुर प्रभारी डॉ राजेश तिवारी, सीएमओं सुश्री निगहत सुल्ताना, श्री विजय बैस, भोपाल से आए चिकित्सक डॉ अजयसिंह पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्य मंत्री श्री परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कोविड केयर सेन्टर बना रहे है। सरकार आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करेंगी। वर्तमान में यहां 100 बिस्तर की व्यवस्था कर रहे है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 500 बिस्तर तक किया जा सकता है। इस कोविड केयर सेन्टर के संचालन में आमजन एवं समाज का सहयोग लेंगे। चिकित्सीय आवश्यकताओं की पूर्ति सरकार करेंगी तथा शेष अन्य आवश्यकताओं एवं व्यवस्थाओं की पूर्ति जनता के सहयोग से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कोविड केयर सेन्टर का निर्माण अपनों के द्वारा, अपनों को बचाने के लिए किया गया है। इसके संचालन के लिए समाज से खुलकर सहयोग प्रदान करने की अपील करेंगे। शुजालपुर में कोविड केयर सेन्टर जनसहयोग से संचालित करने की अभिनव पहल की गई है। इस तरह का प्रयोग है सफल होने पर प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कोविडकेयर सेन्टर बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि समाज में प्रायवेट सेक्टर द्वारा इस तरह का वातावरण बना दिया गया है कि कोरोना के उपचार में लगने वाले इन्जेक्शन बड़े महंगे है, आसानी से उपलब्ध नही हो रहे है, आक्सीजन उपलब्ध नही है, इन सब धाराणाओं को कोविड केयर सेन्टर के माध्यम से तोड़ेंगे। इस सेन्टर में कोरोना संक्रमण से पीड़ितो के वे सभी उपचार होंगे प्रायवेट सेक्टर में होते है। इस सेन्टर में उपचार के लिए आवश्यकता पड़ने पर नीजी क्षेत्र के चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ का सहयोग भी लेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री परमार ने कोविड केयर सेन्टर के लिए की जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं के लिए महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास भवन का निरीक्षण भी किया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |