कलेक्टर ने शुजालपुर क्षेत्र में जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण

शाजापुर, 13 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम ताजपुर उकाला, टिटवास-भीमपुरा एवं अमलाय का भ्रमण कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत किये जा रहे जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, तहसीलदार श्री नागेन्द्र पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज ताजपुर उकाला में बन रहे गेबियन स्ट्रक्चर, श्री भारतसिंह पिता हरिसिंह के प्लास्टिक लाईनिंग तालाब, टिटवास भीमपुरा में स्वसहायता समूहों द्वारा नाले पर बनाए गए बोल्डर चेक बण्ड, टीटवास में ही निर्माणाधीन अमृत सरोवर, अमलाय में निर्माणाधीन अमृत सरोवर एवं गेबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया।

टिटवास एवं अमलाय में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के निरीक्षण में कलेक्टर ने निर्माण के उपरांत तालाब को मछली पालन के लिए स्वसहायता समूहों को देने के निर्देश दिये। साथ ही निर्माणाधीन तालाब की बण्ड मजबूत करने के लिए भी कलेक्टर ने कहा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि कार्य तेजी से वर्षा के पूर्व पूरा कराएं। टीटवास भीमपुरा में स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए बोल्डर चेक बण्ड का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उनसे आमदनी के स्त्रोत की जानकारी ली। समूहों की महिलाओं ने बताया कि वे बकरीपालन आदि का कार्य करती है।

इसके पूर्व कलेक्टर ने ग्राम मण्डावर में श्री होकमसिंह पिता श्री लाड़सिंह के गोबर गैस संयत्र का निरीक्षण किया। श्री होकमसिंह ने बताया कि वे भैंस-पालन कर डेयरी संचालित कर उत्पादित दूध को सांची को प्रदाय कर रहे हैं। साथ ही वे मशीनों के द्वारा पनीर एवं घी भी बनाते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |