Railway News: मुंबई मेल में पावर बैंक फटने के बाद बड़ा फैसला, रात में ट्रेन की चार्जिंग सप्लाई बंद

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अब रात के समय अपना मोबाइल चार्ज नहीं कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी किए गए हैं कि रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखे जाएं।

रेलवे बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस नियम के दौरान किसी भी तरह की खास छूट नहीं दी जाएगी। रेलवे द्वारा यह अहम कदम यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

💥 पावर बैंक फटने की घटना के बाद उठाया गया सख्त कदम

हाल ही में 25 अक्टूबर को ट्रेन में सफर के दौरान चार्जिंग के वक्त एक यात्री का पावर बैंक फट गया था। उस समय ट्रेन के कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं थे। यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत चलने वाली ट्रेन मुंबई मेल (12809) में हुई थी।

यह ट्रेन मुंबई से हावड़ा जा रही थी और जब ओडिशा के बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तब यह हादसा हुआ। इसी दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात के निर्धारित समय में कोचों के मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया है।

⚠️ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुरक्षा और आग की आशंकाओं पर रोक

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी, बैटरी का अत्यधिक गर्म होना या शॉर्ट सर्किट जैसी बिजली से जुड़ी गड़बड़ियां यात्रियों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ट्रेनों के कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ऑन-बोर्ड स्टाफ को इस नई व्यवस्था के बारे में स्पष्ट निर्देश देने के साथ-साथ जरूरी प्रशिक्षण और परामर्श देने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

🔍 कर्मचारियों की तय होगी जिम्मेदारी, अधिकारियों द्वारा होगा औचक निरीक्षण

इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ट्रेनों के कोचों में औचक निरीक्षण (Surprise Check) करें।

अधिकारियों को यह जांच करने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित ट्रेन में आदेश का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं। इस पूरी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mohan Yadav: दिवाली से पहले मोहन सरकार का ऐलान, 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को 2% डीए-डीआर का फायदा     |     Criminal Cases: एमपी में नेताओं के मुकदमे वापस लेने पर हाईकोर्ट सख्त, 15 मामले लंबित; 4 नवंबर को अगली सुनवाई     |     Wildlife Attack News: सुबह 5 बजे घर में घुसा जंगली सियार, मासूम बच्ची को बनाने वाला था शिकार; मची अफरातफरी     |     Water Crisis News: 3-3 दिन तक नहीं आ रहा पानी, छिंदवाड़ा के ग्रामीण वार्डों में टैंकर और बोरिंग के भरोसे जनता     |     MP News: बढ़ते किराए और खराब टाइमिंग से मध्य प्रदेश में घटा हवाई सफर; दिल्ली-मुंबई देश में टॉप पर     |     MP News: ‘जब शाहनवाज-रेनू की शादी और अरबाज के पहले जन्मदिन की याद आई’; उमा भारती का पोस्ट पढ़कर भावुक हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री     |     Latest Update: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का डीए 5% बढ़ाने की तैयारी पूरी, 3 नवंबर की कैबिनेट बैठक पर टिकीं निगाहें     |     Fake Chandi Vark: असली चांदी वर्क और एल्युमिनियम मिलावट की कैसे करें पहचान? जलाने और रगड़ने का आसान टेस्ट     |     Accident News: मुरैना में काम से लौट रहे मजदूरों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, गांव हिंगोना कला में पसरा मातम     |     Crime News Suicide: ब्यूटी पार्लर विवाद और करवाचौथ का व्रत, भोपाल पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच     |