Bhopal News: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारी बर्खास्त, 80 ठेकेदार और फर्में ब्लैकलिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 1,134 करोड़ रुपये की बड़े पैमाने पर हुई अनियमित खरीदी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि कहीं 5 रुपये लीटर वाला फिनाइल 33,500 रुपये प्रति लीटर में खरीदा गया, तो कहीं 306 रुपये की एलईडी लाइट 11,800 रुपये में खरीदकर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया। इसके अलावा, 20 कचरा वाहनों के नाम पर केवल 10 वाहन ही खरीदे गए। मामले का पर्दाफाश होने के बाद विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के 62 मामलों में 146 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚖️ 7 कर्मचारी बर्खास्त, 38 से होगी वसूली और 80 फर्में ब्लैकलिस्ट: ग्वालियर संभाग में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि कार्रवाई के तहत 7 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, 76 की वेतनवृद्धि रोकी गई है और 17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन/महंगाई राहत में कटौती की गई है। इसके अलावा 38 अधिकारियों से आर्थिक नुकसान की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज जमा करने और काम में लापरवाही बरतने पर अमृत योजना व ग्वालियर नगर निगम से जुड़ी 80 ठेकेदार फर्मों को 6 महीने से 3 साल तक के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। संभागवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा 16 मामले ग्वालियर संभाग से सामने आए हैं, जहां 32 अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई की जद में आए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhopal News: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारी बर्खास्त, 80 ठेकेदार और फर्में ब्लैकलिस्ट     |     Police News: दो दिन के अंतर से तय होगा एमपी का अगला डीजीपी? यूपीएससी पैनल और प्रशासनिक हलचल तेज     |     Highway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की गई जान     |     Success Rate: देश में तेजी से बढ़ रहे फैटी लिवर के मरीज, समय पर सर्जरी से 90% तक सफल हो रहा है लिवर ट्रांसप्लांट     |     MP Crime News: ग्वालियर से ट्रक भरकर छतरपुर पहुंचे थे अवैध पटाखे, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गोदाम पर मारा छापा     |     Accident News: ग्वालियर जैसी घटना होते-होते बची, महुआ से भरा ट्रक बाजार की दुकान में जा घुसा     |     Collector Order 2026: नरवाई जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई, क्षेत्रफल के हिसाब से तय हुआ ₹15,000 तक का जुर्माना     |     Gwalior News: डीपीसी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भिड़े पार्षद, भारी हंगामे के बाद 29 अक्टूबर तक बैठक स्थगित     |     Corporation Controversy: छिंदवाड़ा नगर निगम में विवाद, महापौर अहिके बोले- ‘नियम के नाम पर काम रोक रहे कमिश्नर’     |     Shastri Maihar: मैहर में खुलेगा बागेश्वर धाम का नया मठ, सनातन संवाद कार्यक्रम में बाबा ने की घोषणा     |