High Voltage Drama: शिवपुरी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, थाना प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने गुस्से में अपने दूधमुंहे बच्चे को नीचे फेंकने की धमकी भी दी, जिससे मौके पर भारी तनाव फैल गया और लोगों की सांसें थम गईं। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद कोलारस थाना प्रभारी की सूझबूझ से पूरे परिवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

👮‍♂️ थाना प्रभारी की सूझबूझ से टला हादसा: सागर वाल्मीकि ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई

जानकारी के अनुसार, जगतपुर निवासी सागर वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि कोलारस थाने के कुछ पुलिसकर्मी उसके घर में घुसकर बेवजह परेशान करते हैं और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करते हैं। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वह टंकी पर चढ़ा था। वहीं, कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने सफाई देते हुए बताया कि सागर पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और किसी ने उसे जिला बदर किए जाने की अफवाह फैला दी थी, जिसके दबाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Anuppur News: चचाई में लोको ट्रेन और पिकअप वाहन की टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत और 6 घायल     |     Ramsughar Story: बेमेल सगाई मामले में नया खुलासा, लापता पति के लौटने का दावा कर रीना ने तोड़ा रिश्ता     |     Success Story: ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान बना आजीविका मिशन, घरेलू हिंसा और समस्याओं का हो रहा समाधान     |     Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी MP में बारिश का दौर जारी, इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट     |     Bhopal Bridge Accident: ब्रिज की दीवार तोड़कर नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्राला, चालक गंभीर रूप से घायल     |     Drug Smuggling: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शहडोल में 50 बॉटल नशीली सिरप के साथ तस्कर दबोचे गए     |     Fisheries News: अब बांधों में केज कल्चर से होगी मछली की खेती, 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले     |     MP News: सेमीकंडक्टर समिट में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, भोपाल को मिला बड़ा निवेश प्रस्ताव     |     Indore: इंदौर में कम बारिश के चलते किन्नर समाज ने की विशेष पूजा, 10 हजार से अधिक लोगों के लिए हुआ भंडारा     |     Kotwali Protest: अहमदाबाद से लौटे युवक की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल     |