Delhi News: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क दो दिन के लिए बंद, कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च को लेकर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद अब राजधानी की निगाहें कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर टिक गई हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान चलाने के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट से इस प्रदर्शन की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए आम जनता के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है और आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात कर दी गई हैं।

⚖️ हाईकोर्ट ने CJP को प्रदर्शन से रोकने से किया इनकार, दिल्ली पुलिस ने इलाकों में लागू की धारा 163

इससे पहले गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच ने कनॉट प्लेस के एक दुकानदार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके को सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। त्योहारी सीजन के मद्देनजर व्यापारियों की चिंताओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है और लोगों से प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Indore Visit: पानी बचाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री बोले- सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है     |     Crime News: देवास एसपी पुनीत गेहलोद की बड़ी कार्रवाई, आपराधिक इतिहास वाले 20 बदमाशों पर कसा शिकंजा     |     Metro Protest: घनी बस्तियों के नीचे से रूट निकालने का विरोध, संपत्तियों को नुकसान की आशंका     |     Murder Case: लखनऊ के चर्चित हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर 25 हजार का इनाम, नेपाल पहुंची पुलिस की टीमें     |     Protests News : धारा 163 के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में     |     Weather Forecast: उत्तर भारत में बारिश के साथ ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू     |     Security Ujjain: महिला अधिकारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में संभाली कमान, संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर     |     Dog Attack in Dewas: घर की दहलीज पर खेल रहे बच्चे को आवारा कुत्ते ने बनाया निशाना, अन्य बच्चों ने बचाई जान     |     Train Update: दीपावली और छठ पर बिहार जाने वाले यात्री परेशान, ट्रेनों में वेटिंग पहुंची 125 के पार     |     Dewas Visit: विक्रम सिंह पवार से पूर्व सीएम की लंबी चर्चा, डेली कॉलेज इंदौर के आरएसएस कार्यक्रमों पर जताया विरोध     |