हथेली का यह काला तिल बना सकता है आपको करोड़पति, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

Lucky Moles on Hand: सामुद्रिक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र की एक मुख्य शाखा माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र भी ज्योतिष और अन्य धर्म शास्त्रों की तरह महत्वपूर्ण है. सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, रेखाओं और तिलों के आधार पर उसके भविष्य के बारे अनुमान लगाया जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर की ये चीजें भी उसके भविष्य का संकेत देती हैं.

सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि शरीर पर मौजूद छोटे-छोटे तिल भी इंसान की आर्थिक स्थिति, स्वभाव और जीवन की दिशा के बारे बताते हैं. शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल होना अपार धन, सुख और समृद्धि का संकेत माना गया है. ऐसे लोगों के पास जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है. आज हम आपको बताने जा रहे हथेली पर मौजूद एक ऐसे ही तिल के बारे में, जो बहुत भाग्यशाली माना जाता है.

ऐसा तिल होने पर नहीं होती पैसों की कमी

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, काला तिल लाल तिल की तुलना में ज्यादा शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि तिल जितना गहरा, साफ और उभरा हुआ होता है, उसका प्रभाव उनता ही अच्छा और मजबूत होता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली का तिल उसके मुठ्ठी बंद करने पर छिप जाता है, तो ऐसा व्यक्ति बेहद भाग्यशाली होता है. सामुद्रिक शास्त्र में इसे अथाह धन मिलने का संकेत बताया गया है.

होती है माता लक्ष्मी की विशेष कृपा

ऐसे लोगों को जीवन में पैसों की कमी नहीं देखने को मिलती. अगर दाहिने हाथ की हथेली पर तिल साफ, गहरा और उभरा हुआ होता है, तो ये और भी महत्वपूर्ण माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोगों के घरों में सात पुश्तों तक धन की कमी नहीं होती. ऐसे लोग आर्थिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं. इनको मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति की हथेली पर ऐसा तिल होता है, उसको आक्रामक स्वभाव और अहंकार से बचाना चाहिए. व्यवहार में सरलता और विनम्रता रखनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |