विवाह के शुभ मुहूर्त पर लगा ब्रेक! बस 2 दिन बाद लग रहा है खरमास, जानें 2026 में कब से बजेगी शहनाई, कब तक टालने होंगे शुभ कार्य

हिंदू धर्म में विवाह और अन्य शुभ काम हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में जो काम किए जाते हैं, उन कामों पर देवताओं की कृपा रहती है. ग्रहों के भी अनुकूल प्रभाव से वो काम सफल हो जाते हैं. शुभ मुहूर्त में किए कामों से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, लेकिन खरमास के दौरान सारे शुभ और मांगलिक काम रोक दिए जाते हैं.

खरमास को मलमास भी कहा जाता है. ये तब लगता है जब भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं. इस बार खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए इस अवधि में विवाह नहीं होंगे. इसके अलावा भी खरमास से पहले विवाह रोक दिए जाते हैं, दरअसल, 11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह अस्त हो चुके हैं.

शुक्र के अस्त होने की वजह से नहीं होते विवाह

शुक्र प्रेम, दांपत्य सुख और विवाह के कारक ग्रह माने जाते हैं. शुक्र के अस्त होने की वजह से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं होते. इस तरह से 11 दिसंबर 2025 से ही विवाह रुक चुके हैं. आने वाले समय में भी विवाह के कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं. अब सवाल यह है कि विवाह पर यह रोक कब तक रहेगी. आखिर फिर से विवाह कब से शुरू होंगे?

साल 2026 में कब से शुरू होंगे विवाह?

खरमास 15 जनवरी 2025 को समाप्त हो जाएगा. खरमास के बाद आमतौर पर शुभ और मांगलिक काम शुरू कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार विवाह के लिए इंतजार थोड़ा और लंबा होने वाला है. शुक्र ग्रह 53 दिनों तक अस्त रहेंगे. शुक्र ग्रह का उदय 01 फरवरी 2026 को होगा. शुक्र के उदय होने के बाद ही विवाह और अन्य मांगलिक शुरू होते हैं, इसलिए विवाह के सीजन की शुरुआत फरवरी 2026 से होगी.

फरवरी में विवाह के 12 शुभ मुहूर्त

फरवरी 2026 में विवाह के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं. फरवरी के महीने में 05, 06, 08, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख को विवाह होंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |