ससुराल वालों की दरिंदगी का वीडियो वायरल! ‘मैं कमरे में बंद हूं’– विवाहिता की गुहार सुन पहुंची पुलिस, छानबीन के बाद ऐसे पलटा पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिससे पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई. वीडियो में महिला बोले- मैं अपने बेडरूम में बंद हूं. मेरे ससुराल वाले कमरे के बाहर खड़े हैं. वो मुझे मारना चाहते हैं. जैसे ही वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो एक टीम वहां पहुंची. महिला को कमरे से बाहर निकाला गया. मगर जांच में ऐसी बात पता चली जिससे पुलिस भी सन्न रह गई.

जांच में सामने आया की महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. पति से विवाद के चलते वीडियो बनाकर वायरल किया था. मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन इलाके का है. यहां से एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में एक महिला कहती दिखाई दी की वो कमरे में बच्चे के साथ है. कमरे के बाहर उसके ससुराल वाले उससे मारपीट करने के लिए खड़े हैं.

इस वीडियो में महिला मदद मांगते नजर आई. वीडियो वायरल होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने महिला से बात कर कमरा खुलवाया और उसके बाद उससे बात की. जब पुलिस ने जांच की तो कुछ और ही मामला निकला. महिला का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा है.

पति-पत्नी की काउंसलिंग चल रही

महिला पर लसूड़िया थाने में ही पहले से एक केस दर्ज है. खुद महिला ने भी गाजियाबाद में पति के खिलाफ एक केस दर्ज करवा रखा है. प्रारम्भिक जांच में सामने आया की महिला काफी दिनों से गाजियाबाद में ही रह रही थी, अचानक से वह इंदौर आई और घर में खुद को बंद कर वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो न तो कमरे के बाहर कोई मिला और न कमरा बाहर से बंद था, जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ लेकर लसूड़िया थाने पहुंची. पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके पति का पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसे लेकर दोनों की काउंसलिंग की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |