मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तराना ब्लॉक इकाई की भव्य नियुक्ति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

( महंत श्री मोहन भारती , संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन ,जिला अध्यक्ष राजेश जोशी सहित अनेक विशिष्टजन रहे मंचासीन )

तराना : नगर के नाचनबोर चौराहा स्थित काज़ी गार्डन परिसर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तराना ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक, गरिमामय एवं अनुकरणीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र एवं परिचय-पत्र वितरण किया गया, साथ ही नगर एवं अंचल की विभूतियों को उनके विशिष्ट सामाजिक योगदान हेतु सार्वजनिक सम्मान प्रदान किया गया।


( शुभारंभ हुआ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से )

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच पर विराजमान विशिष्ट अतिथियों का श्रमजीवी पत्रकार संघ तराना इकाई के समस्त सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

( मंचासीन अतिथियों की प्रभावशाली उपस्थिति )

इस गरिमामयी आयोजन में नगर ही नहीं, प्रदेश स्तर की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने सहभागिता निभाई। मंच पर जूना अखाड़ा संत समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री तिलकेश्वर महादेव मंदिर के पूज्य महंत श्री मोहन भारती जी , श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन , जिला अध्यक्ष राजेश जोशी , पूर्व विधायक ताराचंद गोयल , करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र सिंह सोनगरा , श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष किशन जोशी , थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया , वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र शर्मा , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश गोठी , वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र कानडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चित्रा बाजपेयी सहित कई गणमान्यजन मंचासीन रहे।

( समाजसेवियों, विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं विशिष्ट जनों का भव्य सम्मान )

कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिनमें वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सिंह सलूजा व ईश्वरचंद्र चांदना , पशुपालन व सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले शेरू जाट , धर्म जागरण प्रेरक , सुंदरकांड पाठ व धार्मिक आयोजन में अग्रणी रहने वाले श्यामू जाशी , खेल एवं शिक्षा व मनोरंजन के क्षेत्र से लियाकत अली , उज्जैन जिले में हाईस्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बहिन कु. पलक पटेल , उत्कृष्ट छात्र भव्य डोडिया , चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान को लेकर डॉ. रवि बडाल व डॉ. सैय्यद फरहान हुसैन , काव्य के क्षेत्र में कवि नरेंद्र नखेत्री , देश की सेवा करने में विजय यादव सेवानिवृत्त फौजी , जनजागरूकता हेतु एवं नेत्रदान महादान हेतु कार्य केशव माधव सेवा समिति , शिक्षा के क्षेत्र में पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गेहलोद का प्रशस्ति-पत्र, शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट महेश जोशी का भी सादर सम्मान किया गया।

( नवगठित कार्यकारिणी को नियुक्ति-पत्र एवं परिचय पत्रों का वितरण )

कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित अतिथियों द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ की तराना ब्लॉक इकाई की नवगठित कार्यकारिणी को ससम्मान नियुक्ति-पत्र एवं परिचय पत्र वितरित किए गए। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विपिन मित्तल एवं महासचिव सैय्यद नियामत अली सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को मंच से शुभकामनाएं दी गईं।

( प्रेरणादायक उद्बोधन, समाज व पत्रकारिता के लिए दिशा देने वाले वक्तव्य )

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत श्री मोहन भारती ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज के लिए वह नेत्र है जो अंधकार में भी सत्य का मार्ग दिखाता है।उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन व जिला अध्यक्ष राजेश जोशी ने भी संघ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।
( नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों की भव्य सहभागिता )

कार्यक्रम में व्यापारी संघ , मेडिकल एसोसिएशन , पंजाबी समाज , भाजपा , कांग्रेस , विश्व हिंदू परिषद , अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद , नारायणी सेना , मॉर्निंग वॉक ग्रुप , मित्तल परिवार, गुलशन सामाजिक समिति , अग्रवाल समाज सहित नगर की तमाम सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंच पर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, तथा सैकड़ों की संख्या में पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में नवीन ब्लॉक अध्यक्ष विपिन मित्तल ने सभी मंचासीन अतिथियों, सम्मानीय नागरिकों, एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्लॉक महासचिव एवं पत्रकार सैय्यद नियामत अली द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं भावनात्मक शैली में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की समस्त जानकारी कमल मालवीय एवं अजय परमार द्वारा संयुक्त रूप से साझा की गई।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |