कोलपिंग कान्वेंट स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

मक्सी/ तराना- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोल्पिंग कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कनसिया के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
जिसमें दोनों ही हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के 90% बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए एवं शेष बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।कक्षा 10वीं की छात्रा चेताली महानगड़े पुत्री श्री अर्जुन महानगड़े ने *96.60%* अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया
वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा ग्रीष्मा पुष्पद पुत्री श्री दुलीचंद पुष्पद ने *88.80%* अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में अभ्यासरत 61 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थी (लगभग 50%विद्यार्थी) ने मेधावी रहकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लैपटॉप योजना में पात्रता हासिल की। इस हर्ष के अवसर पर विद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या सिस्टर दीप्ति ने सभी उतीर्ण विद्यार्थियों को एवं मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थीयों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम ही है कि आज हम इस खुशी के क्षण को अनुभव कर पा रहे हैं। विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामनाएं की एवं शुभकामनाएं दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |