तराना ईदगाह में शहर क़ाज़ी सफीउल्ला सा.ने कराई ईद की नमाज़ अदा,मुल्क में अमन-चैन ओर भाईचारे की मांगी दुआ,रास्ते मे समाजजनों ने स्वागत किया

*नगर तराना में सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे स्थानीय जामा मस्जिद क़ाज़ी चौक से मुस्लिम समाज के पेशवा शहर क़ाज़ी सफीउल्ला साहब की अगुआई में समाजजन जुलूस की शक्ल में पैदल ईदगाह पहुंचे। जहां सुबह 8:30 बजे ईदगाह में शहर काज़ी सफीउल्ला साहब ने ईद-उल-अजहा की नमाज इज्तेमाई तौर पर अदा कराई। ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सुबह से ही नमाज को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद शहर क़ाज़ी ने देश व प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। इस अवसर पर आपने कहा कि मालिक की बारगाह में सबके के लिए दुआ करनी चाहिए। ऐसा कोई काम न करें, जिससे की किसी की भावनाएं आहत हो। अपना त्यौहार शांति से बनाए , साफ सफाई के विशेष ध्यान रखें। शहर क़ाज़ी ने अपने बयान में कुर्बानी की फजिलत भी बताई कि हमें अपने अंदर क़ुरबानी का जज़्बा जगाना है, जब भी किसी सही काम मे हमारी जान , माल कि क़ुरबानी कि ज़रूरत लगे, हम आगे आएं, हमारे मुल्क हो हमारी जब भी ज़रूरत हो, हम पहली सफ़ मे खड़े दिखें, वतन परस्ती हमारे इस्लाम का हिस्सा है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद अपने-अपने घरों में खुदा की राह में कुर्बानी दी गई। कुर्बानी का यह दौर तीन दिन चलेगा। ईद-उल-अजहा के मौके पर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहे। इस मौके पर अंजुमन सदर सैय्यद अकबर हुसैन जागीरदार ने भी सभी को ईद कि मुबारक़बाद दी व शासन, प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं इस दौरान नायब सदर आरिफ़ शाह , नायब सदर शेख़ वकील , हाज़ी कयामुद्दीन काजी , फसिउल्ला क़ाज़ी राजू भाई , शाहनवाज अख़्तर , मिर्जा आरिफ़ बैग , पत्रकार सैय्यद नियामत अली , शेख़ यासीन , शादाब खान , मोहसिन बाबा , सलीम मोहम्मद जागीरदार , फ़िरोज भानेज , लाल मोहम्मद मंसुरी , क़ामिल क़ुरैशी , तौहीद शाह , शब्बीर मंसुरी , इमरान मंसूरी , शाहरुख देहलवी सहित कई मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी भविष्य भास्कर , थाना प्रभारी रमेशचंद्र कलथिया , एएसआई उपेंद्र यादव , एएसआई मदनलाल रावत सहित पुलिस बल मौजूद रहा।*
*तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |