अगर चाहते हैं घर में लक्ष्मी का वास, तो भूलकर भी ना करें ये 1 काम

इस संसार में कौन नहीं चाहता कि लक्ष्मी जी की कृपा उन पर बनी रहे और वो कभी भी उससे रूठ के ना जायें,लेकिन लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है और उन्हें नाराज होते समय नहीं लगता.आपकी एक बड़ी गलती से आपके घर से लक्ष्मी रूष्ट हो सकती हैं तो चलिए जानते हैं क्या है वो भंयकर भूल.

जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां सुख-सम्पदा, वैभव,एश्वर्य,विलास किसी चीज की कमी नहीं रहती.वहीं अगर किसी के घर में ये एक वास्तु दोष होता है तो लक्ष्मी जी कभी उस घर में वास नहीं करतीं.

जानिए कौन सा है वो वास्तु दोष

वास्तुशास्त्र की मानें तो जिस घर में घर में गंदगी का वास है उस घर में लक्ष्मी कभी भी नहीं टिकती.माता लक्ष्मी को गंदगी कतई पसंद नहीं है वो हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर ही निवास करती हैं.तो जो भी स्वंय अस्वच्छता से रहता है और साथ ही अपने आसपास को अस्वच्छ रखता है वहां माता लक्ष्मी को स्थिर कर पाना नामुमकिन है.

रसोईघर और पूजाघर की शुद्धता भी जरुरी

इसके साथ ही रसोईघर और पूजाघर की शुद्धता भी वास्तुशास्त्र में जरुरी मानी गयी है.जो अपने घर के रसोईघर और पूजा घर में स्वच्छता और शुद्धता का पालन नहीं करता उसे वास्तुदोष की श्रेणी में ही रखा जाता है.ऐसे घर में लक्ष्मी कभी वास नहीं होता.

घर में झाड़ू का भी करें सम्मान

इसके साथ ही जो लोग अपने घर में झाड़ू का सम्मान नहीं करते उसे जहां तहां फेंक देते हैं साथ ही झाड़ू के पास ही कचरा एकत्र कर देते हैं, वो भी मां लक्ष्मी को पसंद नहीं.घर में झाड़ू को उचित स्थान दें उसे पैरों से ठोकर ना मारें, तो लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

तो आप भी यदि लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो साफ-सफाई,शुद्धता का दामन थाम लें और इन वास्तुदोषों से तौबा कर लें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |