कृषि विस्‍तार अधिकारियों की फील्‍ड पर मौजूदगी की मोबाईल एप से होगी निगरानी भ्रमण के गांव की ऑनलाईन दर्ज करना होगी रिपोर्ट कलेक्‍टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रमण के समय एप पर ऑनलाईन उपस्थित दर्ज कराएं कृषि विस्‍तार अधिकारी

राजगढ ।
जिले में कृषि विभाग अंतर्गत कृषि विस्‍तार अधिकारियों को फील्‍ड पर उपस्थिति दर्ज करने मोबाईल एप तैयार किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान इन अधिकारियों को संबंधित ग्राम की मोबाईल एप के माध्‍यम से ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। गुरूवार को आयोजित कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में कलेक्‍टर ने मैदानी अमले को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही पर वेतन रोका जाएगा। उन्‍होंने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उक्‍त एप की जियोफेंसिंग करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कर्तव्‍यों में लापरवाही पाए जाने पर राजगढ के कृषि विस्‍तार अधिकारी श्री राजेश गुप्‍ता को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए गए। वही राजगढ विकासखण्‍ड की कृषि विस्‍तार अधिकारी सुश्री बबीता राजपूत के बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक वेतन वृद्धि रोकने के कलेक्‍टर ने निर्देश दिए।
बैठक में फसलों की गिरदावरी एवं कृषि विभाग के फसल उत्‍पादन के आकडों में अंतर पाए जाने पर कलेक्‍टर ने तीन दिवस के अंदर आकडों का सही मिलान कर रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि कृषि उपकरणों पर अनुदान योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी पोर्टल पर पेंडेंसी न रहे। इसके साथ ही जिले में माइक्रो सिंचाई को बढावा देने के लिए भी कलेक्‍टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा माइक्रो सिंचाई के बढने से सिंचाई में पानी का दुरूपयोग रोका जा सकेगा। बैठक में विभागीय योजनाओं के लक्ष्‍य पूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री हरीश मालवीय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Balod Forest Raid: बैना रिसॉर्ट में सज रहे थे बीजा लकड़ी के महंगे फर्नीचर, बिना दस्तावेज के पकड़ी गई खेप     |     Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर जर्जर सड़क के कारण भिड़े दो ट्रक, 7 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम     |     MP News: बैतूल में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन जुलूस में बिगड़ी बीएससी छात्रा की तबीयत, दर्दनाक मौत     |     Delhi Election : MCD और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जन सुराज, पीके बनाएंगे नई रणनीति     |     Mandla News: नैनपुर के गणेश पंडाल में फैला करंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत और 3 घायल     |     MP Flood Alert: डिंडौरी में बाढ़ जैसे हालात, 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा; स्कूलों में छुट्टी घोषित     |     MP News : रतलाम मंडल के 3 स्टेशनों पर एटीवीएम फैसिलिटेटर तैनात, जानें कैसे मिलेगा कैशलेस टिकट     |     Indore News: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पहुंचा हाई कोर्ट की युगलपीठ, एकलपीठ ने खारिज कर दी थी याचिका     |     Bhopal News : एनआरआई कॉलेज भोपाल पर जुर्माना; LLB रजिस्ट्रेशन के ₹3500 न लौटाने पर कोर्ट सख्त     |     Bhopal News : बेटे की हत्या के बाद सड़कों पर मांगती थी भीख, अब चलाएगी कैफे! भोपाल में शुरू हुआ ‘शक्ति का कैफे’     |