महामंडलेश्वर बनने के लिए सिर मुंडवाना क्यों है जरूरी, क्या है महत्व?

प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है. इसके पीछे उनके सिर न मुंडवाने की वजह सामने आई है. मान्यता है कि महामंडलेश्वर बनने के लिए व्यक्ति को सन्यासी जीवन अपनाना होता है. सन्यासी जीवन में सांसारिक सुखों का त्याग किया जाता है और साधना पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. सिर मुंडवाना इस त्याग का प्रतीक माना जाता है. सिर मुंडवाने से सभी साधु-संत एक समान दिखते हैं. इससे जाति, धर्म या समाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव खत्म होता है. सिर मुंडवाने से मन शांत होता है और ध्यान में एकाग्रता बढ़ती है. इसलिए महामंडलेश्वर बनने के लिए सिर मुंडवाना आवश्यक होता है.

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के लिए कुछ दिनों पहले ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में अपना पिंडदान किया था और संन्यास अपना लिया था. इसके बाद भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था. उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरी रखा गया था. लेकिन उनके सिर न मुंडवाने को लेकर जमकर विरोध हुआ.

महामंडलेश्वर बनने की परंपरा

ऐसी मान्यता है कि महामंडलेश्वर को धर्म शास्त्रों का गहन ज्ञान होना चाहिए और उसे साधना में निपुण होना चाहिए. उसे समाज सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए. उसे किसी अखाड़े से जुड़ा होना चाहिए. महामंडलेश्वर बनने और किसी आखाड़े से जुड़ने के लिए सिर मुंडवाना जरूरी होता है. किन्नर अखाड़े के लोगों का मानना है कि पट्टाभिषेक के दौरान मुंडन कराने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है. फिर इस परंपरा को क्यों नहीं निभाया गया. जबकि पिंडदान के बाद मुंडन संस्कार आवश्यक होता है. यानि बिना सिर मुंडवाए व्यक्ति पवित्र कैसे हो सकता है.

मुंडन का ये खास महत्व

पिंडदान और मुंडन दोनों ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण संस्कार हैं. ये दोनों संस्कार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनके माध्यम से व्यक्ति आध्यात्मिक विकास करता है. मान्यता है कि पिंडदान करने से लोगों को सांसारिक दुनिया से मुक्ति मिलती है. मुंडन संस्कार से भी मोक्ष प्राप्ति का मार्ग खुलता है. माना जाता है कि मुंडन करने से व्यक्ति सांसारिक बंधनों से मुक्त होता है और नए जीवन की शुरुआत करता है.

ऐसा माना जाता है कि मुंडन के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से शुद्ध होता है. इससे व्यक्ति के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है. पिंडदान के बाद मुंडन करने से जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत मिलता है. दोनों ही संस्कार आध्यात्मिक विकास से जुड़े हुए हैं. प्रयागराज में पिंडदान और मुंडन का विशेष महत्व है. यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है. यहां पिंडदान करने और मुंडन करने से व्यक्ति पवित्र हो जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |