बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल की 10वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान की मंशा बेटियो को हर क्षेत्र में आगे लाना है- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया

➡️ बालिकाओं के कल्याण के लिए राज्य एवं केन्द्र की सरकार अनेक कार्य कार्य रही है- विधायक श्री भीमावद

➡️ बालिकाओं को उड़ने के लिए पंख दें- कलेक्टर सुश्री बाफना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल की 10वीं वर्षगांठ पर आज स्थानीय गांधी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डॉ. रवि पाण्डे सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के साथ हुआ।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान की मंशा बेटियो को हर क्षेत्र में आगे लाना है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग दें। पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी लोग एक-एक पौधा अवश्य लगाएं।

विधायक श्री भीमावद ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्य कर रही है। बालिका कल्याण के कार्यक्रम के कारण प्रदेश में जन्म दर में वृद्धि हुई। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के कारण बेटियों की आज हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने सभी से कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उन्हें शिखर पर पहुंचाएं।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि सभी माता-पिता अपनी बालिकाओं को शिक्षित करें। लड़का एवं लड़की में भेदभाव नहीं करें। माताएं, बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी माता-पिताओं से आव्हान किया कि वे अपनी बेटियों को उड़ने के लिए पंख दें और आसमान छूने दें। ऐसा कोई काम नहीं है जो बेटिया नहीं कर सकती है, बेटिया आज हर क्षेत्र में आगे हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने बालिकाओं को केरियर के संबंध में मार्गदर्शन दिया। श्रीमती श्रद्धा नागर ने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए सजग-सतर्क रहने के लिए कहा।

इस अवसर पर रामपुर मेवासा की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली 05 बालिकाओं को सम्मान पत्र तथा 02 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, श्रीमती श्रद्धा नागर, श्री आशीष नागर, श्री राधेश्याम गुर्जर, श्री लोकेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान भी उपस्थित थी।

CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#womenempowerment2025
#madhyapradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |