पेयजल लाइन तोड़कर खेत सींचने वाले चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

राजगढ..

जल निगम महाप्रबंधक श्री जैन ने बताया कि क्षेत्र में तकरीब रोज ही कई पेयजल की लाइनों को डेमेज करके पानी का सिंचाई में दुरुपयोग कर रहे हैं। इस कारण रोजाना हजारों ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी तरह ब्लॉक खिलचीपुर के भोजपुर थानांतर्गत ग्राम गुदीपुरा में खेत सींचने के लिए 4 लोगों ने पेयजल पाइप लाइन का वॉल्व तोड़ डाला। इससे कई गांवों की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। जल निगम की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 4 लोगों के खिलाफ सार्वजानिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुरिया निवासी वॉल्व ऑपरेटर ग्यारीलाल ने कार्य एजेंसी एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर को शनिवार सुबह पेयजल पाइप लाइन को डैमेज कर कुछ लोगों द्वारा अपने खेत में सिंचाई किए जाने की सूचना दी। इसके बाद कार्य एजेंसी सहित जल निगम महाप्रबंधक श्री एसके जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां मुख्य पेयजल लाइन का वॉल्व क्षतिग्रस्त मिला। इस कारण आसपास के दर्जनों गांवों में जल सप्लाई रुक गई। जिसकी सूचना भोजपुर थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर की तफ्तीश में पाया कि आरोपी रामविलास पुत्र काशीराम तंवर, सुजानसिंह पुत्र कनीराम तंवर, मोहन पुत्र दौला तंवर और देवीलाल पुत्र किशनलाल तंवर ने पेयजल की मैन लाइन में लगा एयर वॉल्व तोड़ दिया है। साथ ही आरोपी पेयजल का उपयोग खेत की सिंचाई में कर रहे है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सार्वजानिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 व 4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |