एडिलेड टेस्ट हारते ही भारत को मिली बुरी खबर, WTC में छिना नंबर-1 का ताज, फाइनल की उम्मीदों का झटका

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ ये सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने बाजी मारी थी लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया पलटवार करने में कामयाब रहा. इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल भी पूरी तरह से बदल गई है. पिछला टेस्ट जीतकर नंबर-1 बनी टीम इंडिया से अब ये ताज छिन गया है. साथ ही फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है.

WTC की प्वॉइंट्स टेबल में छिना नंबर-1 ताज

एडिलेड टेस्ट से वहले टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 61.11 था और वह पहले नंबर पर थी. लेकिन इस हार के बाद टीम इंडिया सीधे तीसरे नंबर पर आ गिरी है. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत अब 57.29 हो गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तीसरे से सीधा पहले नंबर पर चली गई है. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 57.69 से बढ़कर 60.71 हो गया है. यानि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बढ़ा दिया है. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम 59.26 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है. उसके पास पहले नंबर पर पहुंचने का मौका है, अगर वो श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में भी हराती है.

WTC के फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस अब और रोमांचक हो गई है. हालांकि, भारत के पास अभी मौका है कि वो अपने नसीब को अपने हाथ में रखे. टीम इंडिया के पास इस सीरीज में अभी भी 3 मैच बचे हुए हैं. ऐसे में अगर भारतीय टीम बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है तो वो सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लेगी, यानी टीम इंडिया बिना किसी परेशानी के फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, टीम इंडिया अगर इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करती है, तो भी वह फाइनल में पहुंचने की बड़ी दावेदार होगी. बस साउथ अफ्रीका को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.

वहीं, टीम इंडिया इस सीरीज को 3-2 से अपने नाम करती है तो उसे श्रीलंका पर निर्भर रहना होगा. दरअसल, श्रीलंका को अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इस सीरीज में श्रीलंका को कम से कम 1 मैच ड्रॉ करवाना होगा. दूसरी ओर ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होती है तो टीम इंडिया को दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम श्रीलंका को 2-0 से हरा दे और फिर श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दे. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम लगातार तीसरी बार फाइनल खेलती हुई नजर आएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |