किसानों को उर्वरक की आपूर्ति सुलभता, निर्धारित मूल्य एवं कालाबाजारी रोकने हेतु आकस्मिक निरीक्षण

राजगढ 30 नवम्‍बर, 2024

कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा रबी सत्र 2024 के लिए जिले में किसानो को उवर्रक की आपूर्ति सुलभता पूर्वक कराये जाने एवं निर्धारित मूल्य पर प्रदाय कराये जाने तथा उवर्रकों की कालाबाजारी रोकने के उददेशय से जिले में निजी विक्रेता के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु तहसील राजगढ़ में दल को गठन किया गया है। जिसमें नायब तहसीदार श्री सुरेश सिंह नायब एवं पी.सी.ओ. ग्राम विकास विभाग श्री अशोक कुमार सक्सेना तथा सहायक निरीक्षक श्री अशोक यादव शामिल है।
नायब तहसीलदार श्री सुरेश सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उक्त आदेश के पालन में शनिवार को किसान उवर्रक अभिकरण नियाजी दरगाह कालोनी राजगढ़, राज कृषि सेवा केन्द्र, आशीष कृषि सेवा केन्द्र, खण्डेलवाल इंटरप्राइजेस, किसान फर्टिलाईजर एण्ड केमिकल तथा जय मां कर्मा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। जिसमें आशीष कृषि सेवा केन्द्र में भाव सूची एंव स्टाक सूची का सूचना पटल नहीं होने के कारण तत्काल सूचना पटल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही खण्डेलवाल इंटरप्राइजेस, राज कृषि सेवा केन्द्र, जय मां कर्मा ट्रेडर्स में उवर्रक स्टाक नहीं पाया गया है।
सभी नागरिकों एंव कृषकों को अवैध भंडारण तथा नकली खाद का विक्रय,अनियमतिता या अधिक मूल्य पर विक्रय होना पाया जाता है, तो नायब तहसीलदार श्री सुरेश सिंह को शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अनियमतिता पाये जाने पर सबधित प्रतिष्ठान के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |